काला सागर से होर्मुज तक बढ़ा संकट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जिनेवा, 25 अगस्त 2026। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने क्षेत्रीय संघर्षों के कारण वैश्विक व्यापार मार्गों पर बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून का सख्ती से पालन करने और वाणिज्यिक जहाजों तथा नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों को तुरंत रोकने की अपील की।

गुटेरेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे संघर्ष वैश्विक व्यापार की धमनियों को जाम कर रहे हैं और वैश्विक खाद्य प्रणाली पर दबाव बढ़ा रहे हैं। नौवहन के अधिकार और स्वतंत्रता अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।”

गुटेरेस ने की क्या अपील?
यूएन के महासचिव ने कहा कि इन संघर्षों के कारण काला सागर, होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर के आसपास सुरक्षा स्थिति प्रभावित हुई है। उन्होंने समुद्री कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून सहित अंतरराष्ट्रीय कानून का पूरा सम्मान करने की अपील की। साथ ही नागरिक जहाजों, बुनियादी ढांचे और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

गुटेरेस ने सभी पक्षों से नौवहन के अधिकार और स्वतंत्रता का सम्मान करने की अपील करते हुए काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले तुरंत बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन के अधिकारों और स्वतंत्रता की पूरी बहाली तथा लाल सागर और बाब-अल-मंदेब के आसपास जहाजों पर हो रहे हमलों को समाप्त करने की भी अपील की।

प्रमुख समुद्री मार्गों पर तनाव बरकरार
दुनिया के प्रमुख समुद्री परिवहन मार्गों पर स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। सोमवार को ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र (यूकेएमटीओ) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि ओमान के अश शिशाह के पास एक तेल टैंकर के कप्तान को किसी अज्ञात प्रक्षेप्य से चोट लगी है। यूकेएमटीओ ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जहाजों को इस क्षेत्र से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के खिलाफ नाकाबंदी का दोहराया दावा
इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी को लेकर अपने दावे दोहराए हैं। सेंटकॉम ने एक्स पर कहा कि सोमवार तक उसकी सेनाओं ने “71 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदला, तीन जहाजों को निष्क्रिय किया और दो जहाजों पर चढ़कर नियमों के पालन को सुनिश्चित किया। वहीं, मानवीय सहायता ले जा रहे 40 से अधिक जहाजों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।”

ईरान पर आर्थिक दबाव जारी
पश्चिम एशिया संघर्ष अब छठे महीने में पहुंच चुका है और इसी बीच अमेरिका ईरान पर आर्थिक दबाव भी बढ़ा रहा है। अमेरिका ने सोमवार को “ऑपरेशन इकनॉमिक आउट कास्ट” के तहत ईरान की सैन्य गतिविधियों, खरीद नेटवर्क और पेट्रोलियम तथा पेट्रोकेमिकल कारोबार से कथित संबंधों के आरोप में करीब 60 संस्थाओं, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी बोले- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, पारदर्शी ढंग से होगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी नौकरियां दी हैं। यूपी में कभी एक लाख नौकरियां कल्पना होती थी, लेकिन हम छह महीने के भीतर […]

You May Like

यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से घिरे मस्क....|....अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी....|....विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को....|....बाल विवाह रोकने के लिए बड़ा बदलाव....|....घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी....|....जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,100 करोड़ से बनेगी कंपनी....|....लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक....|....ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत....|.... एनएसयूआई महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर....|....प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर