बंगाल का मतलब बिजनेस नहीं… ब्लड है, सुवेंदु अधिकारी का ममता सरकार के व्यापार शिखर सम्मेलन पर तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 21 अप्रैल 2022। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा का जिक्र करते हुए पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल का मतलब अब ब्लड हो गया है। बंगाल अब व्यापार के लिए नहीं है, जैसा कि बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन के जरिए दिखाने का इरादा है।

विपक्ष के नेता ने कहा कि राज्य में सिंडिकेट राज कायम है, जिससे उद्योगों के पनपने के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, “…बंगाल में उद्योग नहीं हो सकते, लैंड पॉलिसी खराब है। यहां सिंडिकेट राज है, चाहे वह कोयला हो… यह व्यापार के लिए बंगाल नहीं है, लेकिन बंगाल ब्लड के लिए है और बंगाल ‘बीरभूम बम’ के लिए है।

‘राज्य में विपक्ष की कोई मान्यता नहीं’
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन का निमंत्रण मिला है, अधिकारी ने कहा कि राज्य में विपक्ष की कोई मान्यता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ‘परिवार के लिए, परिवार द्वारा’ है। उन्होंने कहा कि निमंत्रण का कोई सवाल ही नहीं… बंगाल में एलओपी की कोई मान्यता नहीं है। व्यवस्था ऐसी है कि यह परिवार, परिवार और ‘कालीघाट बनर्जी परिवार’ के लिए है।

बंगाल में 20,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश
वहीं, देश के शीर्ष उद्योगपतियों ने बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार में भरोसा जताते हुए बुधवार को आयोजित बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन-2022 (बीजीबीएस) के छठे सत्र में कई उद्योगपतियों ने यह प्रतिबद्धता जताई। अडाणी समूह ने अकेले अगले एक दशक के दौरान पश्चिम बंगाल में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

Leave a Reply

Next Post

भिंड: बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नहर में डूबने से 3 की मौत, मरने वालों में 2 बच्चे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भिंड 21 अप्रैल 2022। भिंड जिले में बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नौनेरा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट जाने […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़