डिप्टी सीएम फडणवीस बोले, हम मुंबई में ऐसी सड़कें बनवाएंगे जो 30 साल तक गड्ढा मुक्त रहेंगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 दिसंबर 2022। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उनकी सरकार मुंबई में ऐसी सड़कों का निर्माण कराएगी, जो 30 साल तक गड्ढा मुक्त रहेंगी। उन्होंने कहा कि हम इस गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उपग्रह के जरिए इन सड़कों की मियाद पर नजर रखेंगे। साथ ही फडणवीस ने वादा किया कि न तो वह और न ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को पैसे कमाने की मशीन बनने नहीं देंगे। फडणवीस ने गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित मुंबई सौंदर्यीकरण परियोजना के कार्यों के उद्घाटन के मौके पर कहा कि करीब 6,000 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई की सड़कों को पक्का करने का प्रस्ताव है। इससे नागरिकों को असुविधा होगी, लेकिन यह परेशानी कुछ समय के लिए है।

उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि इसके बाद 30 साल तक नई सड़कें बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ये सड़कें गड्ढे मुक्त रहेंगी। फडणवीस ने कहा कि बार-बार एक ही ठेकेदार को ठेका देने, एक ही सड़क को पूरा करने और सार्वजनिक धन खर्च करने के दुष्चक्र को तोड़ने की जरूरत है।

मुंबई की सड़कों को आरसीसी करने की योजना
बता दें कि हाल ही में, बीएमसी ने मुंबई की 400 किलोमीटर की सड़कों को सीमेंट कंक्रीट में बदलने के लिए फिर से टेंडर जारी किया। इस साल जुलाई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अगले दो सालों में मुंबई की सभी सड़कों को आरसीसी करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद इस योजना की शुरुआत की गई। शिंदे ने कहा था कि यह मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास है।

Leave a Reply

Next Post

'केसीआर के लिए मैं सबसे बड़ी चुनौती', हिरासत से छूटने के बाद भूख हड़ताल पर बैठीं जगनमोहन की बहन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 10 दिसंबर 2022। तेलंगाना में राजनीतिक रूप से सक्रिय हुईं जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने मुख्यमंत्री केसीआर पर हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार को पदयात्रा के दौरान हिरासत में लिए जाने को लेकर तेलंगाना सरकार को आड़े हाथों लिया। शर्मिला ने कहा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं