राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज कहा- यहां आने से कोई असर नहीं पड़ेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 अप्रैल 2025। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को बिहार के बेगूसराय जिले में कन्हैया कुमार के साथ ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में शामिल हुए। राहुल की इस यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एक बयान जारी किया। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बिहार में हुए विकास कार्यों का हवाला दिया।

गिरिराज सिंह बोले-

गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी का बिहार में आना कोई फर्क नहीं डालेगा। वह बिहार में आकर भ्रम फैलाने का काम करें, लेकिन बिहार में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार है। अगर आप 2005 से पहले और बाद के बिहार की तुलना करें, तो यहां बहुत कुछ बदला है। सड़कें बनी हैं, पुल बने हैं और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। नीतीश कुमार ने 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है और आगे 4 लाख और नौकरियां देने का वादा किया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना एयरपोर्ट पर किया स्वागत-

राहुल गांधी के बिहार दौरे का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद वे बेगूसराय पहुंचे, जहां कन्हैया कुमार और कई कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। राहुल गांधी ने सुभाष चौक से दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत की।

नेता शकील अहमद खान ने भी दी प्रतिक्रिया-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी बिहार की सरकार को हटाने के लिए लगातार बिहार आ रहे हैं और जनता से अपील कर रहे हैं कि वे उनके अभियान से जुड़ें।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सरकार की शिक्षा योजना पर सवाल: 50% बजट खर्च करने में ‘फेल' रहा शिक्षा विभाग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अप्रैल 2025। दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने शिक्षा पर अपने कुल वार्षिक बजट का 25 फीसदी खर्च करने का दावा किया था लेकिन शिक्षा निदेशालय पिछले वर्ष सामान्य शिक्षा के लिए आवंटित बजट का 50 फीसदी पैसा भी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल