आईपीएल 2023: शिखर धवन की जिंदगी में प्यार की एंट्री! सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना चाहते हैं पंजाब किंग्स के कप्तान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अप्रैल 2023। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को एक बार फिर से प्यार हो गया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो लीक हो गया है। इसमें धवन ने स्वीकार किया है कि उन्हें फिर से प्यार हो गया है। भारत का यह ओपनर 2021 में आयशा मुखर्जी से अलग हो गया था। शादी के नौ साल बाद धवन का तलाक हो गया था। तब से वह अकेले जिंदगी गुजार रहे थे, लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि वह फिर से एक रिश्ते में हैं।

दरअसल, मंगलवार (11 अप्रैल) को सुबह से ही सोशल मीडिया पर #ShikharDhawanLeakedVideo ट्रेंड होने लगा। धवन वीडियो में अपने किसी दोस्त से बात कर रहे हैं। इसमें वह यह कह रहे हैं कि उन्हें पहली नजर में एक लड़की से प्यार हो गया है। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। धवन ने यह भी बताया कि वह रिश्ते से काफी खुश हैं और पुरानी चीजों को भूलकर फिर से आगे बढ़ना चाहते हैं।

ऐसे हुई थी शिखर और आयशा की मुलाकात
शिखर धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों को मिलाने का काम टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने किया था। शिखर धवन से आयशा 10 साल बड़ी थीं, लेकिन लोग कहते हैं न मोहब्बत में उम्र की सीमा नहीं देखी जाती, जिसकी मिसाल शिखर ने पेश की। धवन और आयशा का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। 2014 में आयशा ने धवन के बेटे जोरावर को जन्म दिया था। पहली शादी से आयशा की दो बेटियां हैं। धवन और आयशा नौ साल तक साथ रहने के बाद अलग-अलग हो गए।

आईपीएल में धवन का शानदार प्रदर्शन जारी
शिखर धवन इस बार आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाली थी। उनकी टीम ने तीन मैच में से अब तक दो मुकाबले जीत लिए हैं। वह चार अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। धवन का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने तीन मैचों में 225 की औसत से 225 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 149.00 का है। धवन ने दो अर्धशतक लगाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

पायलट के 'अनशन' से भाजपाइयों ने साधा निशाना, बोले- कांग्रेस का घमासान अब सड़कों पर आया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 11 अप्रैल 2023। सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे शासन के समय के भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच के बहाने प्रदेश की गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पायलट और गहलोत के बीच कुर्सी की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। अब […]

You May Like

बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... आठ की हालत नाजुक....|....नासा के अधिकारी-कर्मचारियों को भी नहीं बख्श रहे ट्रंप, अब भारतीय मूल की डीईआई प्रमुख को किया बर्खास्त....|....धोनी बने सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच, बतौर फील्डर बल्लेबाजों को आउट करने के मामले में भी रचा इतिहास....|....अंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान डीजे की आवाज को लेकर विवाद, गोलीबारी में एक की मौत....|....बिहार में भीषण सड़क हादसा, JDU नेता समेत 2 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे....|....दिल्ली की हवा पर गडकरी जताई चिंता, कहा- दिल्ली में तीन दिन रहने से इन्फेक्शन हो सकता है.......|....अमेरिका में पहली बार ‘हिंदूफोबिया’ पर कसा शिकंजा, घृणा अपराधों की सूची में किया गया शामिल....|....पाकिस्तानी नौका का पीछा करके पकड़ी 1800 करोड़ का ड्रग, तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस को मिली कामयाबी....|....चीनी चिकित्सा उपकरणों का आयात 33% बढ़ा, AIMED ने केंद्र से की सुरक्षा शुल्क लगाने की अपील....|....रॉबर्ट वाड्रा की ईडी सामने पेशी, जमीन सौदे मामले में ईडी ने दूसरी बार भेजा था समन