कांग्रेसी नेता चिदंबरम ने ”एक राष्ट्र एक चुनाव” को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 सितम्बर 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘भाजपा द्वारा प्रायोजित’ हर दूसरे मुद्दे की तरह, यह विचार भी पूर्व-निर्धारित और पूर्व-नियोजित प्रतीत होता है। चिदंबरम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार ने लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर गौर करने और जल्द से जल्द सिफारिशें देने के लिए शनिवार को आठ सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति अधिसूचित कर दी। समिति की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे और इसमें गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन. के. सिंह सदस्य होंगे। चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव का प्रश्न एक राजनीतिक-कानूनी प्रश्न है। दरअसल, यह कानूनी से ज्यादा राजनीतिक है।

क्या यह प्रश्न इस स्तर पर विचार करने योग्य है या नहीं, यह अत्यधिक बहस का मुद्दा है। ” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सभी प्रमुख राजनीतिक दल इस मुद्दे में हितधारक हैं और आठ सदस्यीय समिति के गठन में उनसे परामर्श नहीं किया गया है। आठ सदस्यीय समिति में एक प्रमुख विपक्षी राजनीतिक दल से सिर्फ एक सदस्य है। इसके अलावा, मैं समिति में केवल एक स्वीकृत संवैधानिक मामलों के जानकार वकील को ही पहचान पा रहा हूं।

Leave a Reply

Next Post

'स्लीप मोड में भेजा गया रोवर, 22 सितंबर को मिलेगा अगला अपडेट', ISRO ने दी ताजा जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 सितम्बर 2023। इसरो (ISRO) ने शनिवार को रोवर को स्लीप मोड में भेज दिया है। अगला अपडेट अब 22 सितंबर को मिलेगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। इसरो ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “रोवर ने अपना कार्य पूरा कर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल