मुख्यमंत्री ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के विद्यार्थियों को लैपटॉप दे कर किया प्रोत्साहित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जशपुर 05 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान के निरीक्षण के बाद जशपुर नगर में एनईएस कालेज के समीप स्थित संकल्प शिक्षण संस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां संस्थान के कक्षा 10 और 12 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले तथा नीट में सफल 14 विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस संस्थान के माध्यम से गरीब परिवारों और आदिवासी समुदाय के प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने संस्थान के प्रारंभ वर्ष 2011 से वर्तमान तक की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज एवं जिला कलेक्टर की विशेष पहल पर इसी शैक्षणिक सत्र से संस्थान का दूसरा केंद्र कुनकुरी में प्रारम्भ किया गया है। इस दौरान संस्थान की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो भी दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु जिला मुख्यालय जशपुर नगर में जिला प्रशासन की देखरेख में संकल्प शिक्षण संस्थान संचालित किया जा रहा है। जिसमे 10 वीं एवं 12 वीं के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा कोचिंग दी जाती है। संस्थान का वित्त पोषण डीएमएफ मद की राशि से होता है।

इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिंतामणी महाराज, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जशपुर विधायक विनय भगत भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

रूद्रातिरूद्र महायज्ञ में शामिल हुए गृह मंत्री: पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 05 दिसम्बर 2020। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू आज बिलासपुर में व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी परिसर रूद्र नगर में आयोजित रूद्रातिरूद्र महायज्ञ एवं विराट संत समागम में शामिल हुए। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महायज्ञ में […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान