‘भोला’ की एडवांस टिकट बुकिंग में शानदार ओपनिंग, 2-3 घंटे में बिक गए इतने टिकट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 मार्च 2023। अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भोला’ के लिए फैंस का बज काफी ज्यादा हाई है। इस मूवी में एक्टर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं, इसका अनुमान इसकी एडवांस टिकट बुकिंग से लगाया जा सकता है। बीते दिन अजय ने एक वीडियो साझा कर ‘भोला’ की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी। इस क्लिप में तब्बू को भी देखा गया। वहीं, महज एक दिन के अंदर भोला के कितने टिकट बुक हो चुके हैं इसकी अपडेट भी सामने आ गई है। 

अजय देवगन ने रविवार को ‘भोला’ की अडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी। एक्टर ने शेयर की गई क्लिप में बताया कि ‘भोला’ के लिए IMAX 3D और 4DX 3D में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खुद अजय के जरिए डायरेक्ट की गई यह फिल्म 2019 की तमिल मूवी ‘कैथी’ की आधिकारिक रीमेक है। ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, रिलीज के 11 दिन पहले ही फिल्म के 2-3 घंटे में आईमैक्स और 4डीएक्स संस्करणों सहित पूरे देश में 1200 से ज्यादा टिकट बिक गए। इससे ये साफ होता है कि रीमेक के बावजूद भी भोला को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। 

भोला ने एडवांस टिकट बुकिंग मामले में 7.05 लाख रुपये की कमाई की, जिसमें आईमैक्स 3डी संस्करण के लिए 4.25 लाख की कमाई शामिल है। इससे साफ होता है कि ‘भोला’ अच्छा कारोबार कर सकती है। साथ ही रिलीज डेट के करीब आते-आते इसकी टिकट बुकिंग संख्या में और ज्यादा इजाफा होगा।

बता दें कि ‘कैथी’ के हिंदी रीमेक ‘भोला’ को उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनाया गया है। इसमें अजय ने एक्टर के साथ-साथ बतौर डायरेक्टर भी कमान संभाली है। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है। इसमें अजय देवगन के अलावा संजय मिश्रा, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे लीड रोल में हैं। 

Leave a Reply

Next Post

संयुक्त किसान मोर्चा की चेतावनी: मांगें पूरी न हुईं तो देश में होगा बड़ा आंदोलन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मार्च 2023। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को कहा कि अगर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य , कर्ज माफी और पेंशन को लेकर कानून समेत उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो उसे मजबूर होकर एक और आंदोलन करना पड़ेगा। किसान नेता दर्शन पाल […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां