लातेहार में तीन नक्सली ढेर: गांव में मछली खाने आए थे माओवादी, सात से आठ बचकर भाग निकले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लातेहार 27 मार्च 2022। झारखंड के लातेहार जिले के हेसलबार व माराबार गांव के नजदीक सुरक्षाबलों व टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में दो की पहचान कर ली गई है जबकि एक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सलियों से 26, 7.62 एमएम जिंदा गोली,  एक 7.62 एमएम एसएलआर राइफल, एक एसएलआर मैगजीन, 15 कारतूस, एके- 47 जिंदा गोलियां समेत अन्य सामग्री बरामद किया है।

सभी नक्सली मछली खाने आए थे
बताया जा रहा है कि सभी नक्सली एक घर में मछली खाने आए थे  लेकिन इस बात की भनक पुलिस को लग गई थी और पुलिस की टीम पीछे लग गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी नक्सली घर में रहने वाली वृद्धा को अकसर धमकाकर उसके घर में घुसकर खाना खाकर निकल जाते थे। खाना खाने के बाद जैसे ही नक्सली जंगल की और आगे बढ़ने लगे तो नक्सलियों की नजर पुलिस पर पड़ गई। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए।

सात से आठ नक्सली बचकर भाग निकले
मुठभेड़ के बाद कुछ नक्सली फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने दावा किया है कि दो नक्सलियों को गोली भी लगी है। मुठभेड़ में झारखंड जगुआर व जिला पुलिस के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा में राकेश टिकैत ने बढ़ाई सक्रियता: अब इस आंदोलन में भी कूदने का एलान, 30 मार्च को रोहतक में बड़ी बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कैथल (पंजाब ) 27 मार्च 2022। हरियाणा में पिछले करीब चार माह से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों ने महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के निर्वाचन क्षेत्र कलायत की अनाज मंडी में संघर्ष की […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल