गीता के श्लोकों से संवर रहा नई पीढ़ी का भविष्य, चिन्मय मिशन ने रचा आध्यात्मिक इतिहास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 24 नवंबर 2026। जब नई पीढ़ी के बच्चे भगवद्गीता के श्लोकों को केवल याद नहीं करते, बल्कि उनके अर्थ को जीवन में उतारने का संकल्प भी लेते हैं, तब आध्यात्मिक विरासत का भविष्य और मजबूत होता है। पुणे के चिन्मय विभूति में आयोजित चिन्मय मिशन की राष्ट्रीय गीता पाठ प्रतियोगिता (CGCC) 2026 ने इसी भावना को जीवंत कर दिया। 19 राज्यों से आए 160 फाइनलिस्ट ने अपनी प्रतिभा और भक्ति से दो दिवसीय आयोजन को यादगार बनाया। इस वर्ष प्रतियोगिता 3,215 स्कूलों और मिशन केंद्रों के माध्यम से 3.75 लाख विद्यार्थियों तक पहुँची।

छह आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवद्गीता के बारहवें अध्याय ‘भक्ति योग’ का पाठ किया। राष्ट्रीय विजेताओं को सम्मानित करते हुए चिन्मय मिशन के ग्लोबल हेड पूज्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा, “भगवद्गीता केवल ज्ञान की पुस्तक नहीं है; यह जीवन जीने की मार्गदर्शिका है। असली पुरस्कार गीता को जीने में है।”

1951 में स्वामी चिन्मयानंद द्वारा स्थापित मिशन के 75 वर्ष पूरे होने का यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। ‘पाठ करें, अध्ययन करें, समझें और जीवन में उतारें’ के संदेश के साथ यह पहल बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन और संस्कारों को मजबूत कर रही है। अब इस प्रतियोगिता का अंतरराष्ट्रीय फाइनल 20 और 21 दिसंबर 2026 को चिन्मय विभूति में होगा, जहाँ देश-विदेश के प्रतिभागी गीता ज्ञान की इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

सरकारी अस्पतालों की बदहाली के बीच आयुष्मान योजना में मरीजों के इलाज के विकल्प सीमित करना जनविरोधी कदम - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 24 नवंबर 2026। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्मार्ट कार्ड से इलाज़ पर 1 दिसंबर से प्रस्तावित बदलावों को जनविरोधी फैसला बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि गरीबों के स्वास्थ्य का अधिकार सरकारी प्रयोगों का विषय नहीं है। आयुष्मान योजना […]

You May Like

सुबह की धूप से सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे....|....चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त....|....कानूनी पचड़े में पड़ी रणबीर कपूर की फिल्म....|....अमेजन के जंगल में 11 दिन भटकता रहा बुजुर्ग....|....शेख हसीना 16 दिसंबर को करेंगी वतन वापसी....|....पूर्व विधायक सुरेश राठौर का आज गांधीनगर में नार्को टेस्ट....|....दिल्ली एसआईआर: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका....|....जापानी कारोबारी ने पत्नी संग मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी....|....मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार....|....बिना बुनियादी सुविधाओं के मंजूर नहीं होगा नक्शा