कॉलेज की गलती से छात्रा का दाखिला अटका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वालियर, 24 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने बीडीएस काउंसलिंग के दौरान कॉलेज और चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की पीठ ने याचिकाकर्ता छात्रा स्नेही राठौर को राहत देते हुए 25 नवंबर तक संबंधित डेंटल कॉलेज के बीडीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश देने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की कि अभ्यर्थी की बिना किसी गलती के उसे दाखिले से वंचित रखना मौलिक अधिकारों का सीधा हनन है।

नीट-2026 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली याचिकाकर्ता स्नेही राठौर को मॉप-अप दौर में महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में बीडीएस की सीट आवंटित हुई थी। छात्रा ने 12 अक्तूबर  को कॉलेज पहुंचकर अपने मूल दस्तावेज का सत्यापन करवाया। उसने दो लाख रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ 35 हजार रुपये की बची हुई फीस और हॉस्टल शुल्क भी जमा करा दिया था। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन की तकनीकी चूक के कारण आधिकारिक पोर्टल पर प्रवेश पत्र तैयार नहीं हो पाया। नतीजतन, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के पोर्टल पर यह सीट खाली दिखाई देती रही।

डेंटल कॉलेज प्रबंधन ने 27 अक्तूबर को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को पत्र भेजकर अपनी इस तकनीकी भूल की जानकारी दे दी थी। इसके बाद भी चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने 16 नवंबर को आयोजित पांचवें स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के दौरान यह सीट किसी अन्य छात्रा आस्था दुलानी को आवंटित कर दी। हालांकि, विभाग ने नई छात्रा से एक शपथ-पत्र जरूर ले लिया था कि उसका प्रवेश उच्च न्यायालय में लंबित इस याचिका के अंतिम फैसले के अधीन ही माना जाएगा।

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी ने दलील दी कि यदि अभ्यर्थी की कोई गलती नहीं है और उसने सही समय पर विधिक उपचार की मांग की है, तो कॉलेज और विभाग की लापरवाही का खामियाजा उसे नहीं भुगतना चाहिए। उच्च न्यायालय की पीठ ने इस तर्क से सहमति व्यक्त करते हुए ध्यान दिलाया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 28 नवंबर है। पीठ ने चिकित्सा शिक्षा संचालनालय और कॉलेज को 25 नवंबर तक याचिकाकर्ता स्नेही को हर हाल में प्रवेश देने का स्पष्ट निर्देश दिया। इसके साथ ही, शपथ-पत्र देकर बाद में सीट हासिल करने वाली छात्रा के समायोजन या दाखिला रद्द करने पर फैसला लेने के लिए संबंधित विभाग को स्वतंत्र छोड़ दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे पहले भी बच्चों के सौदे में शामिल होने का आरोप इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 24 नवंबर 2026। रायपुर पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री करने वाले नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आशियाना अपार्टमेंट, कबीर नगर निवासी 36 वर्षीय […]

You May Like

सुबह की धूप से सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे....|....चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त....|....कानूनी पचड़े में पड़ी रणबीर कपूर की फिल्म....|....अमेजन के जंगल में 11 दिन भटकता रहा बुजुर्ग....|....शेख हसीना 16 दिसंबर को करेंगी वतन वापसी....|....पूर्व विधायक सुरेश राठौर का आज गांधीनगर में नार्को टेस्ट....|....दिल्ली एसआईआर: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका....|....जापानी कारोबारी ने पत्नी संग मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी....|....मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार....|....बिना बुनियादी सुविधाओं के मंजूर नहीं होगा नक्शा