अभियान चलाकर सभी पशुपालकों को गोधन न्याय योजना से जोड़े-कलेक्टर भीम सिंह

indiareporterlive
शेयर करे

विकासखण्ड मुख्यालयों में यूथ सेंटर बनाने मांगा गया प्रस्ताव

वीडियो कान्फ्रेसिंग से आयोजित हुई समय-सीमा की बैठक

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़ 8 सितम्बर 2020। कलेक्टर भीम सिंह ने आज अपने कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा समय-सीमा की बैठक ली। विभागीय अधिकारी अपने कार्यालयों से इस बैठक में जुड़े।कलेक्टर श्री सिंह ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानवार गोबर खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने गोबर खरीदी बढ़ाने के निर्देश सीईओ जनपद को दिए। साथ ही अगले 10 दिनों में अभियान चलाकर जिले के सभी पशुपालकों का योजना में अनिवार्यत: पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया। गोधन न्याय योजना में एप के माध्यम से खरीदी की जानी है, इसमें कोई समस्या आये तो तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गौठानों में निर्मित वर्मी पिट निर्माण की जानकारी ली। नये स्वीकृत पिट और अधूरे पिटों का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए कहा। खाद निर्माण हेतु गौठानों में पर्याप्त मात्रा में केंचुए उपलब्ध कराने के निर्देश कृषि विभाग को दिए। गौठानों के चारागाह में प्लांटेशन भी पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही नरवा और बाड़ी योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक बाड़ी के लिए बीज उपलब्ध कराने के निर्देश उद्यानिकी विभाग को दिए। साथ ही केचप निर्माण में प्रयुक्त होने वाले ज्यादा पल्प वाले टमाटर की किस्मों के उत्पादन को जिले में बढ़ावा देने के भी कहा।

कलेक्टर भीम सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनचौपाल, लोकसेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों का समय से निराकरण किया जाए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ और सीएमओ को अपने मुख्यालयों में युथ सेंटर के निर्माण हेतु जारी गाइडलाइन्स के अनुसार भवन का चिन्हांकन कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से जिले में निर्माणाधीन 2 मॉडल आश्रम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह आश्रम अधोसरंचना में ही नही बल्कि यहां मिलने वाली सुविधाओं व संचालन में भी उत्कृष्ट होना चाहिए इसके लिए नवाचारी कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारी को दिए।

कलेक्टर भीम सिंह ने गिरदावरी की जांच, दिए गए लक्ष्य और समय के अनुसार पूर्ण कर प्रतिवेदन देने के निर्देश सभी जांच अधिकारियों को दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं गड़बड़ी या लापरवाही मिलती है तो उसका उल्लेख टीप के रूप में अपने प्रतिवेदन में जरूर करें। जिससे संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके। उन्होंने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा भी की। योजना के तेज क्रियान्वयन हेतु क्रेडा को अपने कार्यगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि कोरोना जांच की रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति को समय से मिले यह सुनिश्चित हो। इसमें किसी प्रकार की देरी या चूक न हो, इसके लिए जरूरी है कि पूरी सजगता से काम किया जाए। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उन्होंने शहरी के साथ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में माइकिंग के द्वारा कोरोना से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को भी अपने कार्यालयों में इन निर्देशों का अनिवार्य पालन करने के लिए कहा।

कलेक्टर श्री सिंह ने मनरेगा के तहत स्वीकृत कामों और बने जॉब कार्ड की भी जानकारी ली। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में लैब और लाइब्रेरी का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए कहा। नटवर स्कूल परिसर में ड्रेनेज की समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, डीएफओ धरमजयगढ़ एस.मणिवासन, डीएफओ रायगढ़ मनोज पाण्डेय, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय अपने कार्यालयों से वीडियो कान्फ्रेसिंग से जुड़े।

Leave a Reply

Next Post

सायकल रैली निकालकर फिट रहने के लिए युवाओं ने दिया संदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कवर्धा 08 सितंबर 2020। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा युवा कार्यक्रम एवं खेल (मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र के कुशल नेतृत्व में न्यू इंडिया फिट इंडिया के अंतर्गत सायकल रैली के तहत युवा मण्डल एवं […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार