‘आप सबको मूर्ख बना सकते हैं पर अंतरात्मा को नहीं’ सीजेआई बोले- हमारी निष्ठा पर निर्भर कानूनी पेशे का भविष्य

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 सितम्बर 2023। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हमारा पेशा फलना-फूलना जारी रखेगा या विनाश कर लेगा, यह इस पर निर्भर करेगा कि हम अपनी सत्यनिष्ठा को बरकरार रखते हैं या नहीं। सीजेआई ने कहा कि सत्यनिष्ठा और ईमानदारी कानूनी पेशे का मूल है। आप पूरी दुनिया को मूर्ख बना सकते हैं, पर अपनी अंतरात्मा को नहीं।

मुख्य न्यायाधीश ने रविवार को कानूनी प्रणाली को मजबूती देने की दिशा में वकीलों और न्यायाधीशों के बीच सहयोग बढ़ाने के विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। सीजेआई ने कहा, ईमानदारी किसी आंधी से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी रियायतों और समझौतों से मिटती है, जो वकीलों और न्यायाधीशों द्वारा किए जाते हैं। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, अंतरात्मा हर रात हमसे सवाल करती है। वकीलों को तब सम्मान मिलता है जब वे न्यायाधीशों का सम्मान करते हैं और न्यायाधीशों को तब सम्मान मिलता है जब वे वकीलों का सम्मान करते हैं और परस्पर सम्मान तब होता है जब यह एहसास होता है कि दोनों एक ही न्याय चक्र का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Next Post

'जनवरी के बाद नहीं चलेगी सिद्धारमैया सरकार', भाजपा विधायक का दावा- 45 लोग हमारे संपर्क में हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरू 18 सितम्बर 2023।  कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि सिद्धारमैया सरकार जनवरी के बाद नहीं चलेगी। बता दें कि भाजपा विधायक बासनगौड़ा आर पाटिल ने यह दावा किया है। बासनगौड़ा ने कहा […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय