प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी पहली वंदे भारत की सौगात, दिल्ली से देहरादून का सफर 4.45 घंटे में होगा पूरा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली/देहरादूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को पहली वंदे भारत की सौगात दी, जिसके चलते अब दिल्ली से देहरादून का सफर 4.45 घंटे में पूरा होगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरा विश्वास है कि ये देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी। हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप भी उत्तराखंड का विकास करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज जिस तरह से कानून-व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए विकास के अभियान को आगे बढ़ा रहा है वो बहुत सराहनीय है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी कुछ घंटे पहले ही मैं तीन देशों की यात्रा करके आया हूं आज पूरा विश्व भारत को उम्मीदों से देख रहा है। हमने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, जिस तरह हम गरीबी से लड़ रहे हैं उसने पूरी दुनिया का विश्वास जगा दिया है।

वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज बहुत सौभाग्य का दिन है..पीएम आज देवभूमि को वंदे भारत की बहुत बड़ी सौगात दे रहे हैं। आज से 10 साल जब रेलवे की विकास की बात आती थी तो केंद्र सरकार की तरफ से 187 करोड़ रुपए मिलते थे और 2014 में मोदी जी जब आए तो उन्होंने तुरंत उत्तराखंड के लिए फंड की व्यवस्था की। उत्तराखंड में रेलवे के लिए 2000-4000 करोड़ रुपए तक की व्यवस्था की और इस बार उन्होंने 5000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की।

Leave a Reply

Next Post

मेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उड़ान भरते ही पक्षी से टकराया इंडिगो का विमान...सभी यात्री सुरक्षित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2023। मेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर दुबई जा रहे एक विमान से गुरुवार सुबह पक्षी टकरा गया जिससे उड़ान रद्द करनी पड़ी। एयरपोर्ट के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की […]

You May Like

वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज