Bigg Boss 15 Promo: तेजस्वी प्रकाश ने टोका तो भड़के सलमान खान, कहा- ‘इस तरह की चीजें मेरे साथ नहीं…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 31 अक्टूबर 2021। बिग बॉस 15’ में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े से लेकर रोमांस तक देखने को मिल रहा है। शो के वीकेंड का वार का सभी को इंतजार होता है। रविवार को कंटेस्टेंट को कई मजेदार टास्क दिए जाएंगे। सलमान खान मस्ती करेंगे तो साथ ही उनकी क्लास भी लगाएंगे। अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें तेजस्वी प्रकाश का सलमान खान को बीच में टोकना भारी पड़ गया और उन पर एक्टर का गुस्सा फूटता दिखा। कलर्स टीवी ने एक प्रोमो जारी किया है। वीडियो में तेजस्वी और शमिता शेट्टी खड़ी होती हैं। उमर रियाज से सलमान खान पूछते हैं कि ‘मुश्किल समय में आप किस पर भरोसा करेंगे?’ उमर, तेजस्वी का नाम लेते हुए कहते हैं कि ‘क्योंकि वह काफी फन लविंग हैं इसलिए वह उन्हें चुनेंगे।‘ इस पर सलमान खान कहते हैं कि ‘मुश्किल समय में फन लविंग कैसे काम आएगा?’

सलमान खान के यह कहने पर तेजस्वी खुश नहीं दिखती हैं और वह बीच में ही टोकते हुए पूछती हैं कि ‘आप उससे बार-बार ऐसे क्यों पूछ रहे हैं, क्या वह मुश्किल समय में मेरे पास नहीं आ सकते हैं क्या?’ इतना कहते ही सलमान पूछते हैं कि आप मुझसे ऐसे क्यों बात कर रही हैं? नो, नो, नो… इस तरह की चीजें मेरे साथ मत करिए मैडम। आगे सलमान कहते हैं कि ‘मुश्किल समय में कोई मर रहा है। वह कॉमेडी के लिए आपके पास आए सिर्फ इसलिए क्यों वो फन लविंग हैं।’

Leave a Reply

Next Post

आर्यन खान मामले पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- ‘लव-कुश और सोनाक्षी की परवरिश अच्छी, उन्हें ऐसी कोई आदत नहीं’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 अक्टूबर 2021। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद तमाम सेलेब्रिटीज ने उनका सर्मथन किया। इसके साथ ही एक बार फिर से बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन पर चर्चा छिड़ गई। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के दो बेटे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण