स्वामी विवेकानन्द ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया: राष्ट्रपति मुर्मू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जनवरी 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीयों में राष्ट्रीय गौरव पैदा किया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी, 1863 को तत्कालीन कलकत्ता में हुआ था और उनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्वामी विवेकानंद एक शाश्वत दूरदर्शी और आध्यात्मिक प्रतीक हैं, उन्होंने उपदेश दिया कि आंतरिक शक्ति और मानवता की सेवा एक सार्थक जीवन की नींव है। उन्होंने भारत के शाश्वत ज्ञान को दुनिया तक पहुंचाया।” राष्ट्रपति ने कहा कि विवेकानन्द ने भारतीयों में राष्ट्रीय गौरव की अनुभूति पैदा की और उनकी शिक्षाएं मानवता को प्रेरित करती रहेंगी।

Leave a Reply

Next Post

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 12 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के मौके पर प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल