एलन मस्क ने NDA की जीत पर दी पीएम मोदी को बधाई, अपनी कंपनियों के लिए जताई बड़ी उम्मीद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 जून 2024। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी कंपनियां भारत में ‘रोमांचक कार्य’ करने को लेकर उत्सुक हैं। मस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत पर नरेन्द्र मोदी को बधाई! मेरी कंपनियां भारत में रोमांचक कार्य शुरू करने का इंतजार कर रही हैं।” मोदी नौ जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का यह लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। 

एनडीए की जीत के बाद भारत से तनाव के बावजूद जस्टिन ट्रूडो ने भी पीएम मोदी की बधाई दी। ट्रूडो ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत के लिए बधाई। कनाडा उनकी सरकार के साथ मिलकर काम करने तैयार है ताकि दोनों देशों और लोगों के बीच संबंध और मजबूत हों। ये संबंध मानवाधिकार, विविधता और कानून के शासन पर आधारित है।

इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी फोन करके नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी थी। दोनों नेताओं के बीच बात के बाद ही अमेरिका के एनएसएस केक सुलिवन ने कहा है कि वह दोनों देशों के बीच नई सरकार में संबंध आगे बढ़ाने के लिए भारत का दौरा करेंगे। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी गुरुवार को नरेंद्र मोदी से बात की और जीत की बधाई दी।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में बुज़ुर्ग की हत्या से भड़की हिंसा घर छोड़ भागे मैतेई, कर्फ्यू लागू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 08 जून 2024। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद गुरुवार की देर शाम संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के एक मैतेई बुजुर्ग की अपहरण के बाद हत्या के विरोध में भड़की हिंसा और आगजनी के चलते जिरिबाम जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मैतेई लोग […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल