केंद्रीय मंत्री बोले: शीतकालीन सत्र नए संसद भवन में होगा या पुराने में, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे तय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 नवंबर 2022। संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने में होना है। शीतकालीन सत्र के लिए तारीखों का एलान भी हो चुका है। इस बीच, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि नए संसद भवन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह परियोजना नवंबर तक पूरी हो जाएगी। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष तय करेंगे कि आगामी शीतकालीन सत्र वहां आयोजित किया जाएगा या नहीं।  केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि परियोजना पटरी पर है और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संसद का शीतकालीन सत्र नए भवन में होगा या पुराने भवन में, इसका फैसला अध्यक्ष करेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर को समाप्त होगा।

परियोजना के पूरी होने के समय के बारे में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि तारीख के बारे में घोषणा करना सरकार पर निर्भर है।गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। ये आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नए संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कर रही है। नए भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी होगा।

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत, सरकार एक कार्यकारी एन्क्लेव का भी निर्माण करेगी, जिसमें एक नया प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ), कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय होगा।

Leave a Reply

Next Post

अब प्रवर्तन निदेशालय के नाम पर आपसे नहीं होगा फर्जीवाड़ा, जांच एजेंसी समन पर लगाएगी क्यूआर कोड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 नवंबर 2022। मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में समन जारी करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने पुख्ता तंत्र विकसित किया है। इसके तहत समन अब इलेक्ट्रॉनिक रूप से जेनरेट किए जाएंगे। इस समन पर यूनिक QR Code लगा होगा जिसे स्कैन करके प्राप्त […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक