“शराबकांड के लिए विपक्ष जिम्मेदार”, जेडीयू बोली- शराब माफियाओं को संरक्षण देने का काम…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 17 अक्टूबर 2024। बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। अब तक जहरीली शराब पीने से बिहार के दो जिले सिवान और छपरा में कई लोगों की जान चली गई है। वहीं, इस घटना ने सूबे में सियासी भूचाल ला दिया है। एक तरफ आरजेडी जहां इन मौतों के लिए एनडीए सरकार पर हमलावर है तो वहीं अब जेडीयू इन सभी मौतों के लिए विपक्ष को जिम्मेदार बताया है। 

‘शराब माफियाओं को संरक्षण देने का काम यहां की विपक्षी पार्टियां कर रही’ 
जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि बिहार में शराब माफियाओं को सह और संरक्षण देने का काम यहां की विपक्षी पार्टियां कर रही हैं। जिस तरह से समय-समय पर विपक्ष के लोग शराबबंदी के संदर्भ में अपनी राय उजागर करते हैं, उससे शराब माफिया का मनोबल हाई होता है। सरकार ऐसे लोगों पर हमेशा कार्रवाई करने के लिए जानी जाती है। हम आगे भी ऐसे शराब माफियाओं की कमर तोड़ने का काम करते रहेंगे। चाहे कुछ भी हो जाए शराब माफियाओं के ऊपर लगातार सरकार का डंडा चलता रहेगा और इन्हें बक्सा नहीं जाएगा।

बता दें कि जहरीली शराब पीने से बिहार के दो जिले सिवान और छपरा में कई लोगों की जान चली गई है। वहीं, जहरीली शराब पीने से आधिकारिक तौर पर अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वाले लोगों में छपरा के 8 लोग शामिल हैं। बुधवार की सुबह शराब पीने के बाद बीमार हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनकी मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई। 

Leave a Reply

Next Post

सलमान की जान के पीछे पड़ा लाॅरेंस बिश्नोई: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद टेंशन में खान परिवार,अरबाज बोले-'पूरी कोशिश भाई सुरक्षित रहें'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 अक्टूबर 2024। इस वक्त सलमान खान और खान परिवार बहुत ही मुश्किलों में हैं। जहां एक तरफ सलमान करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से बुरी तरह सदमे में हैं। वहीं दूसरी तरफ लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की जान के पीछे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण