आसियान को ‘चीन की बी टीम’ कहने पर बवाल, कांग्रेस बोली- विदेश नीति पर एक और चोट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जून 2025। केंद्र सरकार के एक बयान ने भारत-आसियान रिश्तों में तनाव ला दिया है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के ‘बी टीम ऑफ चाइना’ बयान को लेकर आसियान देशों की नाराजगी सामने आई है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इसे भारतीय कूटनीति के लिए एक और झटका बताया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। रिपोर्ट के अनुसार, भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की समीक्षा में शामिल आसियान सह-अध्यक्ष ने गोयल की हालिया टिप्पणी पर असंतोष जाहिर किया है। गोयल ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों को ‘चीन की बी टीम’ कह दिया था।

क्या बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश?
जयराम रमेश ने अपने पोस्ट में लिखा भारत के ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम जैसे 10 आसियान देशों से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक गहरे रिश्ते हैं। करीब 60 साल पुराने इस संगठन की संयुक्त अर्थव्यवस्था भारत से थोड़ी ही कम है। ऐसे में वाणिज्य मंत्री का इन देशों को ‘चीन की बी टीम’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब आसियान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यह भारतीय कूटनीति को एक और झटका है, जो पूरी तरह टाला जा सकता था।

किस बयान से मची हलचल?
दरअसल, पिछले हफ्ते लंदन के साइंस म्यूजियम में आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम के सत्र में पीयूष गोयल ने कहा था कि 15 साल पहले हमने उन देशों के साथ एफटीए पर ज्यादा फोकस किया, जो हमारे प्रतियोगी थे। जैसे अगर मैं आसियान देशों के साथ समझौता करता हूं, तो यह मेरे बाजार को अपने प्रतिस्पर्धियों के लिए खोलने जैसा है। इनमें से कई अब चीन की बी टीम बन चुके हैं।

पहले भी कांग्रेस ने जताई थी चिंता
कांग्रेस ने गोयल के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया दी थी। पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने इसे ‘गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक’ करार देते हुए कहा था कि इस तरह के बयान भारत-आसियान व्यापार समझौतों को कमजोर करने वाले हैं। आनंद शर्मा ने कहा था कि यह बयान भारत और आसियान देशों के वर्षों पुराने विश्वास और साझेदारी को नुकसान पहुंचा सकता है। सरकार को जिम्मेदारी के साथ बात करनी चाहिए, न कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए जो हमारे पड़ोसियों को आहत करे।

Leave a Reply

Next Post

विभिन्न देशों के साथ बहुदलीय मैत्री समूह बनाएगा भारत, ओम बिरला बोले- राजनीतिक दलों से चर्चा जल्द

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 जून 2025। भारत विदेशों में संसदीय कूटनीति को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही विभिन्न देशों की संसदों के साथ मैत्री समूह स्थापित करेगा। अंतर-संसदीय मैत्री समूह स्थापित करने का यह सुझाव ऑपरेशन सिंदूर के बाद बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों के विभिन्न देशों के दौरान […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार