दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ 06 जुलाई 2026। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सकौती ओवरब्रिज से पहले तेज रफ्तार ब्रेजा कार का अगला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया। कार कई पलटी खाने के बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। चौथे घायल का उपचार जारी है।

पहचान में जुटी पुलिस, मोबाइल के लाॅक नहीं खोल सके

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार पर दिल्ली का पंजीकरण अंकित है। प्रारंभिक आशंका है कि सभी युवक दिल्ली के रहने वाले हो सकते हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। मौके से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, लेकिन सभी में सुरक्षा ताला लगा होने के कारण उनसे कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस वाहन के पंजीकरण के आधार पर मृतकों और घायल की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
 

कहां से आ रहे थे, कहां जा रहे थे, जांच जारी

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चारों युवक किस स्थान से आ रहे थे और उनका गंतव्य क्या था। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

इंडोनेशिया में पीएम को सर्वोच्च सम्मान: अब तक 30 से अधिक देशों में मिल चुके हैं मेडल; प्रधानमंत्री क्या बोले?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के मजबूत होते रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है। इसके साथ […]

You May Like

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: राजधानी में मामलों में बढोतरी....|....ग्वालियर में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी अब पहुंच गए मालदा, अवैध रूप से रह रहे थे....|....भागीरथपुरा कांड में 36 मौतों का सच सामने नहीं आया....|....निलंबित सिपाही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार....|....सीएम योगी बोले- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, पारदर्शी ढंग से होगी....|....काला सागर से होर्मुज तक बढ़ा संकट....|....बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे में 'बंदरबांट': सुप्रीम कोर्ट नाराज....|....दो करोड़ की एफडी का झांसा, मेडिकल भुगतान का बहाना....|....छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर....|....रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प