खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 की मौत; अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी फरार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पख्तूनख्वा 04 फरवरी 2024। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में डेरा इस्माइल खान जिले के एक पुलिस स्टेशन में हमले के बाद कम सम कम दल पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं अन्य छह इस हमले में घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दरबान तहसील में सुबह तीन बजे के करीब कुछ आतंकियों ने भारी हथियार के साथ पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। 

ग्रेनेड और गोलाबारी से हमला
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड और भारी गोलाबारी से हमला किया। हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर ,सभी आतंकी फरार हो गए। इस हमले के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकवादियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। 

आतंकवादी हमले में हो रही वृद्धि
स्थानीय अखबार ने हाल ही में बताया था कि पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में वृद्धि देखी गई है। इस साल जनवरी में कम से कम 93 आतंकवादी हमले हुए जिसमें 90 लोग मारे गए और करीब 135 घायल हुए हैं। वहीं 15 व्यक्तियों के अपहरण का मामला भी सामने आया है। 

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस की बुराई और अपनी तारीफ करते रहेंगे', जयराम रमेश का पीएम मोदी पर हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 05 फरवरी 2024। लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उनकी यात्रा का आज झारखंड में चौथा दिन […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'