फ्रांस ने भारतीय छात्रों के लिए किया बड़े तोहफे का ऐलान, 30 हजार विद्यार्थियों को होगा फायदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अगस्त 2023। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने एक खुशखबरी के तहत भारतीय छात्रों के लिए  बड़े तोहफे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के कुछ दिनों बाद मैक्रॉन ने भारतीय छात्रों को पांच साल का शेंगेन वीजा देने की घोषणा की है।  फ्रांस ने मंगलवार को कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पूर्व भारतीय छात्रों को पांच साल का शेंगेन वीजा दिया जाएगा।इसके तहत फ्रांस में वर्ष 2030 तक भारत से 30 हजार विद्यार्थियों का स्वागत होगा। बता दें कि पिछले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेरिस यात्रा के दौरान फ्रांस ने भारतीय विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत करने के लिए नई पहलों की घोषणा की थी। फ्रांसीसी दूतावास ने इस संबंध में बताया कि फ्रांस मानता है कि जब एक भारतीय छात्र फ्रांस में केवल एक सेमेस्टर भी पूरा करता है तो उससे एक ऐसा सेतु बनता है जिसे कायम रखने और उस पर खुशी मनाने की जरूरत है।

क्या है शेंगेन वीजा ?
 शेंगेन  वीजा किसी देश में प्रवेश करने और रहने की आधिकारिक अनुमति है। वीजा आमतौर पर उस देश के दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी किया जाता है, जहां यात्री जा रहा है। लेकिन जहां शेंगेन वीजा की बात आती है तो यह नियमों से बंधा हुआ होता है। दरअसल, शेंगेन वीजा धारक को केवल 90 दिनों से कम या अधिक समय के लिए जर्मनी या अन्य शेंगेन देशों की यात्रा करने का अधिकार देता है। शेंगेन वीजा धारक को छह महीने की अवधि के भीतर 90 दिनों तक के संचित प्रवास का अधिकार देता है लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बड़ा तोहफा देते हुए पूर्व भारतीय छात्रों को पांच साल का शेंगेन वीजा देने की घोषणा की है।

शेंगेन वीजा के लिए क्या है पात्रता ?
 फ्रांस सरकार के अनुसार शेंगेन वीजा  का उद्देश्य दोनों देशों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता एवं सांस्कृतिक संबंध को प्रोत्साहित करना तथा स्थायी दोस्ती बढ़ाना है। दूतावास ने कहा कि जिन छात्रों के पास भारतीय छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएट या उससे अधिक की डिग्री है तथा जिन्होंने फ्रांस में कम से कम एक सेमेस्टर गुजारा है, वे पांच साल के शेंगेन वीजा के पात्र हैं। दूतावास ने कहा कि यह पूर्व भारतीय विद्यार्थियों के लिए फ्रांस और अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ प्रगाढ़ संबंध बनाए रख पाने के लिए विशेष व्यवस्था है।

इन देशों के लिए वैध है शेंगेन वीजा 
शेंगेन वीजा  जर्मनी, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड (शेंगेन क्षेत्र) के लिए वैध है।

Leave a Reply

Next Post

इस स्वतंत्रता दिवस घर पर बनाएं तिरंगा ढोकला, धनिए की चटनी के साथ परोसें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अगस्त 2023। 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। इस दिन को खास बनाने के लिए हमने अपने कई क्रांतिकारी वीरों को खोया है। भारत की आजादी की जंग में बहुत से वीरों ने अपनी जानें गंवाई थीं। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल