इस स्वतंत्रता दिवस घर पर बनाएं तिरंगा ढोकला, धनिए की चटनी के साथ परोसें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अगस्त 2023। 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। इस दिन को खास बनाने के लिए हमने अपने कई क्रांतिकारी वीरों को खोया है। भारत की आजादी की जंग में बहुत से वीरों ने अपनी जानें गंवाई थीं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के दिन हम सभी इन वीरों को याद करते हैं और उन्हें सच्चे मन से नमन करते हैं। हर कोई इस दिन को अलग-अलग तरीके से मनाता है। कई जगह कार्यक्रम आयोजित होते हैं। बहुत सी जगहों पर मिठाईयां बांटी जाती हैं।

वैसे तो ज्यादातर लोग इस दिन घर पर बैठ कर प्रधानमंत्री का भाषण सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में घर की महिलाएं अगर चाहें तो अलग तरीके से अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस भी मना सकती हैं और साथ में अपने बच्चों को खुश भी कर सकती हैं। दरअसल, आज के लेख में हम आपको तिरंगा ढोकला बनाना सिखाएंगे, ताकि आप अलग तरह से इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकें।

तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सामान

3 कप ढोकला बेटर, 1/4 कप पालक की प्यूरी, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 टेबलस्पून गाजर की प्यूरी या फिर एक छोटा चम्मच खाने वाला ऑरेंज कलर, 1/4 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून तेल, 2 टेबलस्पून नारियल का बूरा, 1 टेबलस्पून बारीक कटी धनिया पत्ती

ऐसे बनाएं केसरिया ढोकला

तिरंगा ढोकला बनाने के लिए आपको सबसे पहले केसरिया ढोकले की लेयर तैयार करनी है। इसके लिए बस बेटर में गाजर की प्यूरी और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मिक्स कर लें। बेटर तैयार करने के बाद ढोकला बनाने की प्लेट में तेल लगाकर इसे डाल दें। अब इस बेटर को तैयार होने के लिए गैस पर रखें। जब ये पक जाए तो इसे अलग निकाल कर रख लें। 

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड में बारिश का कहर: सात लोगों की मौत, मलबे में समाई मेहनत की कमाई, आंखों के सामने उजड़ते घर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रुद्रप्रयाग 09 अगस्त 2023। उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। आंखों के सामने लोगों के घर तबाह हो रहे हैं। मेहनत की कमाई मलबे के ढेर में समा गई है। कहर बनकर बरस रही बारिश ने सात लोगों की जान ले ली। रुद्रप्रयाग […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार