मांडविया बोले- पीएम के जन्मदिन पर आयुष्मान गांवों का तोहफा देगा देश, प्रधान ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 सितम्बर 2023। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरा देश उन्हें आयुष्मान गांव के रूप में तोहफा देगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि पीएम मोदी स्वास्थ्य क्षेत्र को न सिर्फ राष्ट्र, बल्कि वैश्विक स्तर पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में देश की जिम्मेदारी भी बनती है कि उन्हें कुछ तोहफा दिया जाए इसलिए आगामी 17 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच देश भर में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा, जिसे ‘आयुष्मान भव’का नाम दिया गया है। बुधवार को इसका वर्चुअल शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सेवा पखवाड़े में पांच तरह के स्वास्थ्य अभियान चलाए जाएंगे। पहला अभियान आयुष्मान गांव है, जिसके तहत जगह जगह आयुष्मान मेला, आयुष्मान आपके द्वार और आयुष्मान सभा आयोजित होंगी।

कांग्रेस ने गांधी के नाम पर सिर्फ राज किया और कुछ नहीं : प्रधान
भाजपा के टिहरी लोकसभा सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 180 दिन शेष रह गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरे जी-जान से 51 प्रतिशत वोट के साथ राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों को रिकाॅर्ड मतों से जिताएं।

राजधानी में मंगलवार को मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों के तीन सत्रों में हुए सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 2014 से देवभूमि की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता आया है। ये सब कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन भी िकया। प्रधान ने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा, जिन लोगों ने अपने नाम के पीछे गांधी लगाकर शासन किया उन्होंने महात्मा गांधी के सम्मान में सिवाय राज करने के कुछ नहीं किया।

Leave a Reply

Next Post

 कांगपोकपी की सीमा के पास एक बार फिर बंदूकधारियों का हमला, गोलीबारी के साथ बम भी फेंके

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 13 सितम्बर 2023। मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले, कांगपोकपी की सीमा के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने लोगों पर हमला कर दिया। अधिकारियों की जानकारी के अनुसार इस हमले में बम भी फेंके गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमला करने वाले प्रतिबंधित उग्रवादी […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय