क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान के बाद मुनमुन धमेचा रिहा, सैनिटरी पैड्स में पिल्स छिपाने का लगा था आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 31 अक्टूबर 2021। क्रूज ड्रग्स केस मे आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। तीनों को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। 30 अक्टूबर को आर्यन खान जेल से रिहा हो गए थे लेकिन अरबाज और मुनमुन को रात जेल में ही बितानी पड़ी। अब इस केस में मुनमुन धमेचा जेल से रिहा हो गई हैं। वह बाइकुला जेल में बंद थीं। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 14 शर्तों के साथ जमानत दी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि तीनों को समान राशि की एक या दो जमानत के साथ एक लाख के निजी मुचलके पर रिहा किया जाएगा शनिवार की शाम को बाइकुला जेल के बाहर जमानत पेटी में मुनमुन की रिहाई का आदेश दिया गया। मुनमुन के वकील काशिफ खान ने कहा कि ‘सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। अब हम एनसीबी को एक और आवेदन दे रहे हैं और उन्हें मध्य प्रदेश जाने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं क्योंकि वह मूल रूप से वहां की रहने वाली हैं।

जेल में बंद अरबाज

वहीं अभी तक अरबाज मर्चेंट आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उन्हें रिहा नहीं किया गया है। मामले में आर्यन खान शनिवार को घर लौट आए हैं। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में आर्यन, अरबाज और मुनमुन को हर शुक्रवार की सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच एनसीबी के मुंबई कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था। 

क्या था आरोप

मुनमुन की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे क्रूज से पकड़ी गईं मुनमुन धमेचा ने सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स पिल को छिपाया था। हालांकि उनके भाई सिद्धार्थ ने इन आरोपों को खारिज किया था। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा कि ‘ये पूरी तरह से गलत है और सभी आरोप गलत हैं।’

Leave a Reply

Next Post

जेल से छूटने के बाद शाह रुख खान और गौरी ने बेटे आर्यन की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, लिया ये अहम फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 अक्टूबर 2021। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान और उनके परिवार के लिए शनिवार 30 अक्टूबर का दिन खास रहा। ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनेता के बेटे आर्यन खान अपने घर मन्नत पहुंचे। जिसके बाद अभिनेता के फैंस और करीबी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल