ताइवान पर कार्रवाई की तैयारी में चीन!: घेरने के लिए भेजे 13 एयरक्राफ्ट-तीन युद्धपोत, पीएलए ने जारी की ये चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अप्रैल 2023। चीन ताइवान को घेरने की तैयारी कर रहा है। दरअसल चीन की सेना तीन दिनों तक ताइवान के नजदीक युद्धाभ्यास करेगी। चीन की सेना पीएलए के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने यह जानकारी दी है। बता दें कि चीन का यह एलान ऐसे वक्त आया है, जब ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन हाल ही में अमेरिका के दौरे से लौटी हैं।  ताइवानी राष्ट्रपति के इस दौरे से चीन नाराज है और  चीन के युद्धाभ्यास को उसकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। ताइवान के चारों तरफ 13 चाइनीज एयरक्राफ्ट और तीन युद्धपोत देखे गए हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।  चीनी सेना के प्रवक्ता शी यी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘ये ऑपरेशन अलगाववादी ताकतों और बाहरी ताकतों की मिलीभगत और उनकी भड़काऊ गतिविधियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी का काम करेगा, जो कि ताइवान की स्वतंत्रता चाहती हैं।’

ताइवानी राष्ट्रपति अमेरिकी स्पीकर की मुलाकात से बौखलाया चीन
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने बीते बुधवार को अमेरिका के निचले सदन के सभापति केविन मैकार्थी से कैलिफोर्निया में मुलाकात की थी। यह पहली बार हुआ कि किसी ताइवानी राष्ट्रपति ने अमेरिका की धरती पर यूएस स्पीकर से मुलाकात की। इस मुलाकात पर चीन ने धमकी दी थी कि अगर राष्ट्रपति साई इंग वेन, अमेरिकी स्पीकर से मिलीं तो सही नहीं होगा। हालांकि ताइवानी राष्ट्रपति ने चीन की इस धमकी को दरकिनार कर अमेरिकी स्पीकर से मुलाकात की। 

पहले भी ताइवान की घेराबंदी कर चुकी है चीन की सेना
बीते साल अगस्त में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन सभापति नैंसी पेलोंसी ने भी ताइवान का दौरा किया था। उस समय भी चीन ने इस पर कड़ा एतराज जताया था और ताइवान को धमकी दी थी। हालांकि ताइवान चीन की धमकी के आगे नहीं झुका। इसके बाद चीन ने ताइवान के जलीय क्षेत्र के चारों तरफ युद्भाभ्यास शुरू कर दिया था। इस तरह चीन ने एक तरह से ताइवान की चारों तरफ से घेराबंदी कर ली थी। चीन के 21 एयरक्राफ्ट्स ताइवान की सीमा में भी दाखिल हो गए थे। इस दौरान चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। 

चीन द्वारा ताइवान की घेराबंदी के बाद अमेरिका ने भी अपने युद्धपोत ताइवान की सीमा के आसपास तैनात कर दिए थे। अब एक बार फिर चीन ताइवान की घेराबंदी की कोशिश कर रहा है। बता दें कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और यही वजह है कि वह ताइवान की राष्ट्रपति के अमेरिका दौरे का विरोध कर रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

'जान बचाने के लिए तेजी से समर्पण कर रहे रूसी सैनिक', यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 03 अप्रैल 2023। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस के सैनिक तेजी से आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने दावा किया कि रूसी सैनिकों के आत्मसमर्पण करने में तेजी आई है और बड़ी संख्या में रूसी सैनिक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां