‘एसईसीएल कोयला संप्रेषण में गढ़ रहा है नए किर्तीमान – सर्वाधिक कोयला रेक लोडिंग का नया रिकार्ड माह नवंबर 2020 में’

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 12 दिसम्बर 2020। देश की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने में एसईसीएल निरंतर प्रयासरत् है। एसईसीएल कोल इंडिया लिमिटेड के कुल कोयला उत्पादन में लगभग एक चौथाई का सहयोग करता है। अत: कोयला उत्पादन एवं संप्रेषण की बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन एसईसीएल करता है।

एसईसीएल ने अब तक का किसी एक माह में सर्वाधिक कोयला रेक लोडिंग का किर्तीमान माह नवंबर 2020 में स्थापित किया। इस माह में प्रतिदिन कुल 49.10 कोयले के रेक लोड किए गए जो अब तक का किसी एक माह के लिए सर्वाधिक है। इसके पूर्व मार्च 2020 मेें प्रतिदिन 44.52 रेक लोडिंग का रिकार्ड था ।

कोयला संप्रेषण के नए मापदंड स्थापित करते हुए एसईसीएल ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान माह नवंबर 2020 तक 10432 कोयले के रेक लोड किए। गत वित्तीय वर्ष में माह नवंबर 2019 तक कुल 8116 कोयला रेक लोड किये गये थे। इस प्रकार एसईसीएल कोयला लोडिंग में गत वर्ष की तुलना में सकरात्मक बढ़त बनाये हुए है। माह नवंबर 2020 में प्रतिदिन 49.10 रेक लोड किये गये जो गत वर्ष के इसी माह के तुलना में 38.30 प्रतिशत अधिक है।

स्थानीय नॉन पावर उद्योंगो में कोयला संप्रेषण गत वर्ष की तुलना में अधिक हुआ है। इस वित्तीय वर्ष माह नवंबर 2020 तक नॉन पावर उद्योंगो को कुल 15.18 मिलियन टन कोयला संप्रेषण किया गया जो गत वर्ष इसी अवधि के लिए 12.80 मिलियन टन था। इन उद्योंगो को माह नवंबर 2020 में 2.22 मिलियन टन कोयला संप्रेषण किया गया जो कि गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 91.37 प्रतिशत अधिक है।

एसईसीएल अपने ‘फस्र्ट माइल कनेक्टिविटी‘ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं को रेल मार्ग द्वारा कोयला संप्रेषण का प्रयास कर रहा है। इन सभी प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने चिरमिरी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया शुभारंभ

शेयर करेप्रदेश में खुलेंगे 100 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल चिरमिरी में मेडिकल कालेज स्थापना के लिए भी तैयार होगा प्रस्ताव इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर / चिरमिरी 11 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर चिरमिरी के गोदरीपारा में नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुभारंभ किया। इस […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल