एक्टर फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन, लंबी बीमारी के बाद दुनिया को कहा अलविदा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्टर फराज खान का निधन हो गया है। एक्टर काफी दिनों से बीमार थे और उनका बैंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। फराज खान के निधन की जानकारी एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने ट्वीट कर दी है। फराज खान 46 के थे। फिल्म मेहंदी में फराज खान ने रानी मुखर्जी के साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा भी गया था।  फराज खान के निधन के बाद एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

फराज खान के निधन पर पूजा भट्ट ने ट्वीट किया: “भारी दिल के साथ इस खबर को आपसे बता रही हूं कि फराज खान हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। उम्मीद है कि वह अब बेहतर दुनिया में होंगे. आप सभी ने जो मदद की उसके लिए धन्यवाद. आप सभी मदद के लिए आगे आए, जब फराज के परिवार को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। फराज के परिवार को दुआओं में याद रखें. फराज की जगह वह कोई नहीं भर सकता.” पूजा भट्ट ने इस तरह इस खबर की जानकारी दी है।

पूजा भट्ट ने बीते दिनों फराज खान के लिए आर्थिक सहायता की अपील की थी. उनकी मदद के लिए सलमान खान भी आगे आए थे। बता दें कि फराज खान को 1990 के दशक के अंत में और 2000 के दशक की शुरुआत में कुछ लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया था, जैसे फरेब और मेहंदी. वह अभिनेता यूसुफ खान के बेटे थे।

Leave a Reply

Next Post

शारजाह में आज से महिला टी20 चैलेंज, टूर्नामेंट में तीन टीम के बीच चार मैच,9 नवंबर को फाइनल

शेयर करेमहिला टी-20 चैलेंज के सभी मैच शारजाह में होंगे पहला मैच बुधवार शाम 7:30 बजे शुरू होगा टूर्नामेंट में तीन टीम के बीच चार मैच सुपरनोवाज की निगाह लगातार तीसरे खिताब पर इंडिया रिपोर्टर लाइव भारतीय महिला क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़़ियों के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस