रक्षा बजट 50 हजार करोड़ रुपये बढ़ाने की तैयारी कर रहा भारत, सेना के लिए खरीदे जाएंगे हथियार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मई 2025। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत अपनी सेनाओं को उन्नत हथियारों, गोला-बारूद और विभिन्न सैन्य उपकरणों से लैस करने के लिए रक्षा बजट में 50 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी संसद के शीत सत्र के दौरान अनुपूरक बजट के माध्यम से की जा सकती और इसके साथ कुल रक्षा आवंटन को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सरकार ने महसूस किया है कि भारतीय सेनाओं को सामरिक लिहाज से और मजबूत करना और इस्राइल की आयरन डोम जैसी उन्नत वायु रक्षा प्रणालियां उपलब्ध कराने की जरूरत है। यही वजह है कि रक्षा मंत्रालय की तरफ से लड़ाकू विमानों, मिसाइलों आदि की खरीद के लिए रक्षा बजट में 50 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह राशि हथियार खरीद के अलावा स्वदेशी स्तर पर अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने में इस्तेमाल की जाएगी। हालांकि, रक्षा बजट 2014 से ही मोदी सरकार की प्राथमिकता में शामिल रहा है। भाजपा सरकार के पहले वर्ष 2014-15 में रक्षा मंत्रालय को 2.29 लाख करोड़ रुपये दिए गए थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस वर्ष 1 फरवरी को पेश 2025/26 के बजट में सशस्त्र बलों के लिए रिकॉर्ड 6.81 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए थे। यह आवंटन 2024-25 के 6.22 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 9.2 प्रतिशत अधिक था।

Leave a Reply

Next Post

सीएम धामी के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा उत्साह; सड़कों पर जबरदस्त भीड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हल्द्वानी 17 मई 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज शनिवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा स्टेडियम से नैनीताल रोड होते हुए शहीद पार्क तक जाएगी। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इसे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं