वीजा नहीं मिलने से टी20 विश्व कप टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे उमरान मलिक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2022। आईपीएल 2022 में कमाल करने वाले उमरान मलिक और कुलदीप सेन वीजा नहीं मिलने के कारण ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेलने वाली टीम में नेट गेंदबाज के रूप में चुना गया था, लेकिन वीजा नहीं मिलने की वजह से उनका नाम वापस लिया जा सकता है। इन दोनों युवा खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया का वीजा मिलने में ज्यादा समय लग रहा है।  भारत की 15 सदस्यीय टीम में बल्लेबाजों का अभ्यास करने के लिए चार तेज गेंदबाजों को नेट गेंदबाज के रूप में चुना गया था। इसमें जम्मू कश्मीर के उमरान मलिक, मध्यप्रदेश के कुलदीप सेन के अलावा चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी भी शामिल थे। इन चारों को भारत की मुख्य टीम के साथ पर्थ में अभ्यास करना था। साकरिया और मुकेश चौधरी टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और बल्लेबाजों को अभ्यास भी करा रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी एक प्रोग्राम का हिस्सा थे और इनके पास ऑस्ट्रेलिया का वीजा पहले से था, लेकिन कुलदीप और उमरान को वीजा नहीं मिल पाया और ये दोनों खिलाड़ी भारत में ही हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप सेन और उमरान मलिक को वीजा मिलने में देरी के चलते अब बीसीसीआई ने अपना फैसला बदल दिया है। इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा जाएगा। इनकी जगह मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। 

क्यों नहीं मिल रहा वीजा?
आईसीसी के नियम के अनुसार हर टीम के 15 प्रमुख खिलाड़ी और रिजर्व के रूप में शामिल खिलाड़ियों को जल्दी वीजा देने का प्रावधान है, लेकिन नेट गेंदबाजों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। भारत की टीम में मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपर चाहर रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किए गए थे। हालांकि, बाद में चाहर चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।  उमरान मलिक और कुलदीप सेन आधिकारिक सूची में नहीं थे, इसलिए उनके वीजा की प्रक्रिया में अपेक्षा से अधिक समय लगा। भारतीय टीम पांच अक्तूबर को पर्थ के लिए रवाना हुई। उमरान और कुलदीप भी मुंबई में टीम होटल में पहुंचे थे। उन्हें इस उम्मीद में रुकने को कहा गया कि उनका वीजा आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में दोनों खिलाड़ी घर लौट गए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए जम्मू और कश्मीर टीम में भी मलिक को शामिल किया गया है। 

एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा “वे (मलिक और कुलदीप) अब (ऑस्ट्रेलिया) नहीं जाएंगे क्योंकि आईसीसी 17 अक्तूबर के बाद नेट गेंदबाज उपलब्ध कराएगी। वैसे भी, कुछ दिनों में अन्य नेट गेंदबाज वहां पहुंचेंगे। हमने उनके वीजा के लिए कोशिश की लेकिन समय पर वीजा नहीं मिला। इसलिए उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

हिजाब बैन पर जजों में मतभेद, सुप्रीम कोर्ट के बड़ी बेंच में होगी सुनवाई; आखिरी फैसले का इंतजार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2022। स्कूल एवं कॉलेजों में हिजाब पर बैन के खिलाफ अर्जी पर सुप्रीम कोेर्ट की बेंच में फैसला नहीं हो सका है। दो सदस्यों वाली बेंच में इस मसले पर मतभेद थे। ऐसे में केस को अब तीन जजों की के […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस