हिमाचल: स्पीति घाटी में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए पर्यटक; बर्फबारी और बारिश से 650 सड़कें बंद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 04 मार्च 2024। हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में फंसे 81 पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। भारी बर्फबारी होने से सड़कें बंद होने के कारण पर्यटक फंस गए थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राज्य में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण कई जगह हिमस्खलन और भूस्खलन हुए। जिस कारण 5 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 650 से अधिक सड़कें सोमवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहीं। पुलिस ने एक बयान में कहा, लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी में फंसे 81 पर्यटकों को रविवार रात सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और विभिन्न होटलों और होमस्टे में ठहराया गया। बयान में कहा गया है कि इस आदिवासी बहुल जिले में लगभग 290 सड़कें अवरुद्ध हैं और कई इलाकों में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं है। लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण मोबाइल नेटवर्क भी बाधित हो गया है।

अधिकारियों ने कहा कि रविवार को लाहौल-स्पीति में जसरत गांव के पास हिमस्खलन से दारा झरने पर असर पड़ा चिनाब नदी का प्रवाह बाधित हो गया तथा आसपास के इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। उन्होंने जोबरंग, रापी, जसरत, तरंद और थरोट के आसपास के गांवों के निवासियों को सतर्क रहने और आपात स्थिति में निकटतम पुलिस चौकी को सूचित करने की सलाह दी है। इस बीच, राज्य भर में शीतलहर की स्थिति जारी रही।

Leave a Reply

Next Post

चेन्नई टीम को लगा तगड़ा झटका, आधे मैचों से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मार्च 2024। आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है क्योंकि सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे कम से कम आगामी सीजन के पहले भाग में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड का यह बल्लेबाज अपने बाएं अंगूठे की सर्जरी कराने के लिए […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल