बजट की खूबियां आमजन तक पहुंचाने को नड्डा ने बनाए मंत्रियों के तीन समूह, ऐसे करेंगे काम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। भाजपा ने बजट की खूबियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार की है। इसके लिए पार्टी अपने मंत्रियों, सांसदों और राज्य इकाइयों को मैदान में उतारेगी। बजट की खूबियों के प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्रियों के तीन अलग-अलग समूह बनाए हैं। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को पार्टी सांसदों को बजट के अहम प्रावधानों की जानकारी देंगी। गौरतलब है कि इस बार बजट में सरकार ने मध्य वर्ग को आय कर मामले में बड़ी राहत दी है। इसके अलावा महिला, वंचित वर्ग, युवा और खेती-किसानी के क्षेत्र में भी कई अहम घोषणाएं की हैं। 

संसद भवन में की मैराथन बैठक
पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने बृहस्पतिवार को देशभर में बजट की खूबियां गिनाने के लिए गठित तीन समूहों में से एक के साथ संसद भवन में मैराथन बैठक की। बैठक में पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी, अर्जुन मुंडा, गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी और वीरेंद्र सिंह खटीक शामिल थे। नड्डा शुक्रवार को दूसरे समूह की बैठक लेंगे, जिसमें स्मृति ईरानी, पशुपति पारस और पुरुषोत्तम रुपाला सहित 8 मंत्री शामिल होंगे।

वित्त मंत्री आज समझाएंगी बजट की बारीकियां  
बजट के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पार्टी के सांसदों को मिलेगी। इसी के तहत वित्त मंत्री शुक्रवार को संसद भवन में सांसदों को बजट की खूबियां गिनाएंगी। इस दौरान सांसदों को बताया जाएगा कि उन्हें अपने अपने क्षेत्र में बजट की कौन सी खास बातें लोगों को बतानी हैं। बजट के प्रचार के लिए पार्टी पहले ही बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के नेतृत्व में नौ सदस्यीय कमेटी गठित कर चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वेतन में समय-समय पर संशोधन करना नियोक्ताओं का दायित्व, याद दिलाई ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि मूल्यवृद्धि के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए सामान्य हित में वेतन में समय-समय पर संशोधन करना सार्वजनिक नियोक्ताओं का दायित्व है। शीर्ष अदालत ने नियोक्ताओं को याद दिलाई कॉस्ट ऑफ लिविंग। जस्टिस अनिरुद्ध बोस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं