निक्की हेली की दो टूक, बोलीं- हमारी सरकार बनी तो पाकिस्तान की मदद में करूंगी कटौती, एटीएम नहीं अमेरिका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 01 मार्च 2023। पाकिस्तान इस समय अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उसे देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए अमेरिकी डॉलर जुटाने की कोशिश में है। विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब अमेरिकी डॉलर से भी कम बचा है। इस बीच, भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली के दो टूक बयान से उसकी बेचैनी बढ़ना तय है। हेली ने मंगलवार को कहा कि अगर वह सत्ता में आती हैं तो पाकिस्तान जैसे बुरे देशों को डॉलर नहीं देंगे। निक्की हेली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदार हैं। 

‘अमेरिका दुनिया का एटीएम नहीं, दुरुस्त हो विदेश नीति’
साउथ कैरोलिना से दो बार गवर्नर रहीं हेली ने ट्वीट किया, अमेरिका बुरे लोगों को आर्थिक मदद करता है। अमेरिका ने पिछले साल पाकिस्तान, इराक और जिम्बावे को लाखों डॉलर दिए। सशक्त अमेरिका दुनियाभर के देशों का एटीएम नहीं होगा। उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा, अमेरिका दुनिया का एटीएम नहीं हो सका। राष्ट्रपति के रूप में हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी विदेश नीति दुरुस्त हो। हमारी योजनाएं हमारे दुश्मनों को पैसे भेजने से जुड़ी हुई नहीं होगी। 

‘बर्बाद नहीं होने देंगे अमेरिकी नागरिकों की गाढ़ी कमाई’
हेली ने कहा, मैं उन देशों के लिए मदद में हर संभव कटौती करूंगी, जो हमसे नफरत करते हैं। एक मजबूत अमेरिका बुरे लोगों को आर्थिक मदद नहीं करेगा। हम अपने लोगों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद नहीं होने देंगे। सुयंक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत ने न्यूयॉर्क पोस्ट में एक लेख में कहा कि भरोसे के हकदार केवल वही नेता हैं, जो हमारे दुश्मनों के खिलाफ खड़े होते हैं और हमारे दोस्तों के साथ खड़े होते हैं।

‘आतंकी संगठन का घर पाकिस्तान, चीन से गहरा संबंध’
उन्होंने अपने लेख में कहा, अमेरिका ने पिछले साल विदेशी मदद पर 46 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए। यह मदद चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देशों को गया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं को यह जानने का हक है कि यह पैसा कहां जा रहा है। हेली के मुताबिक, बाइडन प्रशासन ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता फिर से शुरू कर दी है। यह देश कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठनों का घर है और इसकी सरकार चीन के साथ गहरे संपर्क में है।

‘राष्ट्रपति बनीं तो ब्लॉक करूंगी एक-एक पैसा’
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली करीब दो अरब डॉलर की सैन्य सहायता में कटौती के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का पुरजोर समर्थन किया था, क्योंकि उस देश ने अमेरिकी सैनिकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का समर्थन किया था। यह हमारे सैनिकों, हमारे करदाताओं और हमारे महत्वपूर्ण हितों के लिए एक बड़ी जीत थी। हम अभी भी उन्हें अन्य सहायता दे रहे हैं। राष्ट्रपति के तौर पर मैं हर पैसे को ब्लॉक कर दूंगी।

Leave a Reply

Next Post

21वीं सदी में भारत की पहचान बनेंगे नियोजित शहर, तेजी से हो रहा शहरीकरण: पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 मार्च 2023। ‘शहरी नियोजन, विकास और स्वच्छता’ पर बजट के बाद वेबिनार में पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि नए शहर विकसित हो रहे हैं, जो इक्कीसवीं सदी में भारत की एक नई पहचान बनाएंगे। भारत का तेजी से शहरीकरण हो […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक