मध्य प्रदेश में झारखंड की बेची गई 1 किशोरी और 2 महिलाओं को पुलिस ने छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जमशेदपुर 16 जनवरी 2022।  झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. जमशेदपुर पुलिस ने झारखंड से मानव तस्करी कर मध्य प्रदेश ले जाई गई साबर जनजाति की दो महिलाओं और एक किशोरी को मुक्त करवाया है. इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एम. तमिल वनान ने बताया कि जिले के घाटशिला उपमंडल के हतियापटा गांव के एक निवासी ने ओडिशा के एक सहयोगी के साथ मिलीभगत कर किशोरी सहित तीन महिलाओं को बेचा था. यह सभी महिलाएं पहाड़पुर गांव में साबर बस्ती की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मूसाबोनी) चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को छह जनवरी को मध्य प्रदेश भेजा गया था. पुलिस टीम ने यहां छापेमारी कर किशोरी समेत तीनों महिलाओं को मुक्त करा लिया गया. साथ ही, मामले  में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सभी लड़कियों को मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग दाम पर पर बेचा दिया गया है. पांचों लड़कियों के लगभग पांच-छह लाख रुपए में बेचा गया है. गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर एक किशोरी और दो महिलाओं को बरामद किया है. जबकि दो अन्य युवतियों की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Next Post

सीहोर: मंहगाई के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, गाना गाकर किया विरोध प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 18 जनवरी 2022। सीहोर के गंज में सोमवार को महिलाओं ने मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और  मंहगाई डायन गाना गाकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा बाई ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश