प्रदूषित हवा डायबिटीज रोगियों के लिए है दुश्मन, दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सतर्क

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 नवंबर 2025। दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक महीने से वायु प्रदूषण का प्रकोप देखा जा रहा है। यहां हवा की गुणवत्ता लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (ईडब्ल्यूएस) के मुताबिक शनिवार (15 नवंबर) को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 386 दर्ज किया गया, जबकि निजी वायु गुणवत्ता निगरानी ने इसे लगभग 470 बताया है। डॉक्टर्स के मुताबिक इस स्तर का प्रदूषण हमारे फेफड़ों पर एक दिन में 10-12 सिगरेट पीने के प्रभाव के बराबर है। 

अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट्स में हमने बताया कि हवा में पीएम2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कणों का स्तर तेजी से बढ़ा है, जो फेफड़ों के अंदरूनी हिस्सों में पहुंचकर सांस लेने की क्षमता को कमजोर करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार प्रदूषित हवा में रहने से फेफड़ों की सूजन, दमा, ब्रोंकाइटिस, खांसी-बुखार और सांस फूलने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या बढ़ा हुआ प्रदूषण शुगर के मरीजों के लिए भी खतरनाक है?

वायु प्रदूषण के कारण होने वाली दिक्कतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रदूषण के दुष्प्रभाव सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं हैं। खून में जाकर ये जहरीले कण हृदय पर दबाव बढ़ाते हैं, ब्लड प्रेशर को प्रभावित करते हैं और दिल की धमनियों में सूजन पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रदूषण लिवर और किडनी की कार्यक्षमता को भी धीमा कर देता है। लंबे समय तक प्रदूषित वातावरण के संपर्क में रहने के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर होता है जिससे शरीर संक्रमणों के प्रति अधिक संवेदनशील बन जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए प्रदूषण सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

पीए 2.5 का डायबिटीज पर असर

अध्ययनों से पता चलता है कि पीए 2.5 जैसे सूक्ष्म कण शरीर में सूजन इंफ्लेमेशन बढ़ाते हैं जिसके कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस की दिक्कत बढ़ जाती है। इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित करना कठिन हो जाता है। इसके अलावा प्रदूषण में मौजूद जहरीले तत्व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं, जिससे कोशिकाओं की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसका सीधा असर शुगर के उतार-चढ़ाव पर पड़ता है। डॉक्टर बताते हैं, वायु प्रदूषण फेफड़ों और हृदय को भी कमजोर करता है और डायबिटीज मरीजों में इन बीमारियों का खतरा पहले से ही ज्यादा होता है, इसलिए प्रदूषण के कारण दुष्प्रभाव लगभग दोगुना हो जाता है। 

डायबिटीज की बढ़ सकती है दिक्कतें

एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि पीएम2.5 जैसे सूक्ष्म कणों के संपर्क में एक महीने रहने से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है और एक वर्ष या उससे अधिक समय तक इसके संपर्क में रहने से नए लोगों में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। जिन शहरों में पीएम2.5 के वार्षिक औसत स्तर में प्रत्येक 10μg/m3 की वृद्धि से मधुमेह का खतरा 22% बढ़ जाता है।
दिल्ली स्थित क्रॉनिक डिजीज कंट्रोल सेंटर के शोधकर्ता सिद्धार्थ मंडल कहते हैं, भारतीय लोग पर्यावरणीय और लाइफस्टाइल से संबंधित गड़बड़ियों के चलते मधुमेह के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 20 से 30 वर्षों में जीवनशैली में गड़बड़ी के साथ वायु प्रदूषण का जुड़ना, मधुमेह के बोझ को बढ़ा रहा है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने वाले उपाय करें

डॉक्टर कहते हैं, प्रदूषण के कारण होने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी दिनचर्या में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने चाहिए। सुबह या शाम के समय बाहर वॉक करने से बचें क्योंकि इन समयों में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक होता है। अगर बाहर जाना जरूरी हो तोमास्क पहनें। हवा में प्रदूषण बढ़ने पर शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए नियमित रूप से हाइड्रेशन का ध्यान रहें। खाने में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें जैसे विटामिन सी, विटामिन ई, हल्दी, ग्रीन टी, फल और सब्जियां शामिल करें, क्योंकि ये प्रदूषण से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक हैं। इन सबके साथ ब्लड शुगर की मॉनिटरिंग करते हैं ताकि शुगर की स्थिति का सही से अंदाजा हो सके।

Leave a Reply

Next Post

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, कहा- मैं अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 15 नवंबर 2025। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिनी आचार्या ने राजनीति छोड़ने का एलान किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने परिवार से दूरी बनाने की भी घोषणा कर दी है। रोहिणी ने सोशल मीडिया […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए