पाक: आतंकियों और पुलिस के बीच गोलीबारी में दो स्कूली छात्रों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पख्तूनख्वा 24 नवंबर 2023। पाकिस्तान के तनावग्रस्त खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (केपीके) में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और एक वांछित आतंकी के बीच गोलीबारी में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को टांक जिले के कोट आजम इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी में वांछित आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान आठवीं कक्षा के दो छात्रों की भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मारे गये आतंकियों के कब्जे से बंदूकें, गोला-बारूद, दो हथगोले और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पाकिस्तान में हाल के महीनों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य आतंकवादी संगठनों ने सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिये हैं तथा उग्रवादियों और अलगाववादी समूहों की आतंकी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। इन घटनाओं के बीच, सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस ने भी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को चार अलग-अलग आतंकवादी घटनाओं में दो सैनिकों सहित नौ लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। एक अन्य प्रांत, बलूचिस्तान में भी सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में कम से कम चार आतंकवादियों को मार गिराया और अभियान के दौरान पिस्तौल, ग्रेनेड, विस्फोटक लगी मोटर साइकिल और अन्य हथियारों का जखीरा बरामद किया। 

Leave a Reply

Next Post

गो हत्या निषेध कानून में गोमांस के परिवहन पर प्रतिबंध नहीं : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 24 नवंबर 2023। एक महत्वपूर्ण निर्णय में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश गो हत्या निषेध कानून और इसके नियम गोमांस के परिवहन पर लागू नहीं होते. न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ द्वारा यह टिप्पणी वसीम अहमद नाम के एक व्यक्ति द्वारा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल