यादव समाज का महासम्मेलन सम्पन्न हुआ

Indiareporter Live
शेयर करे

13 जोड़ो का आदर्श विवाह परिचय सम्मेलन के लिए समाज ने दिया मंच

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 25 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन, आदर्श विवाह, प्रतिभावान छात्र-छात्रा के सम्मान एवं संस्कृति कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 09 बजे तक हुआ। महानगर इकाई, जिला और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय यादव महासम्मेलन में 471 युवती 216 युवक एवं 13 जोड़ो का आदर्श विवाह, 23 छात्र-छात्रो, 09 यादव समाज के बुर्जुगों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। आदर्श विवाह जोड़ो को समाज द्वारा घरेलू उपयोग में आने वाले समाग्री आशीर्वाद स्वरूप भेट किया गया। जिसमे समाज के लोग सपरिवार शामिल होकर साक्षी बनने के लिए राज्य से अलग-अलग शहरो गाँव ब्लाक परिक्षेत्र एवं जिलों से उपस्थित हुए समाज के प्रदेश सचिव एवं शहर जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल यादव ने बताया कि महादेवघाट रायपुरा रायपुर स्थित सामाजिक भवन में एक तरफ जहां विवाह की रस्में निभाई जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ विवाह योग्य  युक्क-युवतियों के द्वारा परिचय दिया जा रहा था।

इस अवसर पर सामाजिक सम्मेलन प्रभाव समाजिक विभूतिया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान सहित संस्कृति आयोजन की शृंखला भी सजाई गई। यादव ने बताया कि इस वर्ष समाज द्वारा 21 जोड़ो का आदर्श विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया। इस कड़ी मे सभी जोड़ो का विवाह खर्च समाज द्वारा वहन किया गया। इस साल आयोजन को सफल बनाने के लिए इसे दो अलग-अलग सत्र में विभाजित किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि माननीय राम कुमार यादव, विधायक चन्दपुर, अध्यक्षता माननीय जगनीक यादव, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, विशेष अतिथि माननीय नवीन मार्कण्डेय, पूर्व विधायक एवं महामंत्री भा.ज.पा. माननीय अशोक बजाज जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, माननीय संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति आयोग एवं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि माननीय द्वारिका यादव जी, विधायक खल्लारी विधानसभा, अध्यक्षता माननीय जगनीक यादव, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, विशेष अतिथि भगत सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, यादव समाज माननीय राजू यादव, प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक प्रकोष्ठ, संरक्षक सुकालु राम यदु, जगतराम यादव एवं आर. डी. यादव, इस कार्यक्रम को सफल बनानें के लिए शत्रुघन यादव, प्रीतम यादव, घुरऊ यादव, बैशाखू यादव, मतवारी यादव, नरेश यादव, रामस्वरुप यादव, परदेशी यादव, शशिकांत यादव, मीडिया प्रभारी समाज के महिला, पुरुष एवं युवा साथी बड़ी संख्या में स्वाजातिबन्धु उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Next Post

एपस्टीन से रिश्तों पर बोले बिल गेट्स: 'अपनी गलती की जिम्मेदारी लेता हूं', फाउंडेशन ने जारी किया बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 फरवरी 2026। प्रमुख उद्योगपति और परोपकारी बिल गेट्स ने दिवंगत फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से अपने संबंधों को लेकर सफाई दी है। गेट्स फाउंडेशन के एक टाउन हॉल कार्यक्रम में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि एपस्टीन […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार