‘हमारे कपड़े नहीं, आपकी सोच गंदी’, तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा नेताओं पर तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ट्विटर के जरिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि शुक्रवार सुबह भाजपा नेताओं और भक्तों के लिए संदेश! हम बंगाली महिलाएं हैं। हम अपनी मर्जी के मुताबिक कपड़े पहनते हैं। हम अपनी मर्जी के हिसाब से ही खाते-पीते हैं। हम उसकी ही पूजा करते हैं, जिसकी आराधना हम करना चाहते हैं। हमारे कपड़े गंदे नहीं हैं। आपकी सोच गंदी है।

असल में, इस महीने की शुरुआत में एक वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय यह कहते सुने गए थे कि महिलाएं जिन्हें देवी कहा जाता है, वे आजकल ऐसे गंदे कपड़े पहन कर निकलती हैं कि उनमें देवी का रूप दिखाई नहीं देता। वो शूर्पणखा जैसी लगती हैं। उन्होंने इसी के साथ कहा था कि युवक भी नशे की हालत में रहते हैं, जिन्हें थप्पड़ लगाने का मन करता है। 

आलोचना का करना पड़ा सामना

इसे लेकर कई नेता विजयवर्गीय की आलोचना कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी आपत्ति जताई थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला विंग की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं का सम्मान नहीं करती और इस बयान से यह साफ हो गया है।

असद पर महुआ की तीखी प्रतिक्रिया

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह से अराजकता करार दिया। महुआ ने कहा मिस्टर अजय बिष्ट जिनका दूसरा नाम ‘मिस्टर ठोक दो’ था। इसलिए ऐसे सज्जन व्यक्ति के अंतर्गत इस तरह की अराजकता, जंगल राज, एनकाउंटर के जरिए हत्याएं हमेशा फलती फूलती है। इसलिए ऐसा अब भी हो रहा है। उन्होंने कहा, मुझे आश्चर्य नहीं है। यह एक प्रकार का कल्चर या जंगल राज है। जब आपके पास ऐसे मुख्यमंत्री और गृह मंत्री हों जो कहें, ‘गाड़ी पलट सकती है’, ‘ठोक दो’…तो यह कभी भी हो सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

शूटर गुलाम की मां बोली-जितने भी गंदा काम करने वाले हैं वह ज़िंदगी भर याद रखेंगे,मैं शव को नहीं लूंगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 14 अप्रैल 2023। असद के साथ एनकाउंटर में मारा गया गुलाम हसन भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राहिल हसन का भाई है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद राहिल हसन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था और करीब 14 दिन तक पूछताछ के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं