कोई मेडिकल टेस्‍ट करवाने से पहले आपको डॉक्‍टर से क्‍या सवाल पूछने चाहिए?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 नवंबर 2021 । जब भी हम डॉक्‍टर के पास सेहत संबंधी किसी समस्‍या को लेकर जाते हैं तो डॉक्‍टर इलाज करने पहले यह पता लगान की कोशिश करते हैं कि बीमारी क्‍या है. यह बीमारी हर बार सिर्फ मरीज को बाहर से देखकर नहीं समझी जा सकती. इसके लिए कुछ मेडिकल टेस्‍ट करवाने होते हैं.

डॉक्‍टर हमारे शरीर की तीन तरीकों से जांच करवाकर यह पता लगाते हैं कि समस्‍या की जड़ कहां हैं.

1. बॉडी फ्लुइड एनालिसिस

पहले प्रकार का टेस्‍ट होता है बॉडी फ्लुइड एनालिसिस, जिसमें रक्‍त, यूरिन, पस, मवाद आदि की जांच करके ये जानने की कोशिश की जाती है कि रोग का कारण क्‍या है. इसमें सबसे प्रमुख तो ब्‍लड और यूरिन टेस्‍ट ही है, लेकिन कुछ बीमारियों जैसे ग्‍लैंड्युलर ट्यूबरकुलोसिस आदि में गांठ में भर गए पस ही जांच करने के बाद ही पता चलता है कि कहीं वो मेलिगनेंट तो नहीं हैं.

2. जेनेटिक टेस्टिंग

दूसरे प्रकार की टेस्टिंग होती है जेनेटिक टेस्टिंग. इस टेस्‍ट में डीएनए, क्रोमोजोम्‍स या बॉडी और ब्‍लड के प्रोटीन्‍स की जांच की जाती है. यदि शरीर में कोई असामान्‍यता विकसित हो रही है या जेनेटिक कारणों से उसके विकसित होने की संभावना है तो जेनेटिक टेस्टिंग के द्वारा उसका पता लगाया जा सकता है.

3. इमेजिंग टेस्‍ट

तीसरे प्रकार का टेस्‍ट होता है इमेजिंग टेस्टिंग. इसमें शरीर से खून या कोई फ्लुइड नहीं लेते, न ही शरीर में कोई सिरिंज, सूई या कोई भी औजार का इस्‍तेमाल किया जाता है. यह सिर्फ स्‍क्रीनिंग की प्रक्रिया है, जिसमें कैमरे के जरिए यह देखने की कोशिश की जाती है कि शरीर के अंदर सभी अंग सही ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं. अल्‍ट्रासाउंड, एक्‍सरे, एमआरआई, सीटी स्‍कैन, पीटीआई स्‍कैन वगैरह इमेजिंग टेस्टिंग का ही हिस्‍सा हैं.

आपकी बीमारी को देखते हुए डॉक्‍टर आपको इन तीनों में से किसी भी प्रकार के टेस्‍ट की सलाह दे सकता है. ज्‍यादातर मामलों में फ्लुइड टेस्टिंग और इमेजिंग टेस्टिंग की ही मदद ली जाती है.

लेकिन अगर आपका डॉक्‍टर आपको इनमें से कोई भी टेस्‍ट करवाने को कहता है, तो आपको डॉक्‍टर से निम्‍नलिखित सवाल पूूछने चाहिए –

1. इस मेडिकल जांच को करवाने का मकसद क्‍या है और इस जांच के जरिए डॉक्‍टर क्‍या पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

2. क्‍या इस टेस्‍ट के कुछ साइड इफेक्‍ट भी हो सकते हैं.

3. क्‍या इस टेस्‍ट को करवाने से आगे कोई और कॉम्‍प्‍लीकेशन या जटिलताएं आ सकती हैं.

4. क्‍या टेस्‍ट से पहले मुझे खास प्रकार की सावधानी रखने की जरूरत है.

5. टेस्‍ट के बाद मुझे क्‍या करना होगा. क्‍या कोई खास डाइट सा सावधानी बरते जाने की जरूरत है.

6. क्‍या किसी असावधानी या गलती की वजह‍ से ऐसा भी हो सकता है कि इस टेस्‍ट का रिजल्‍ट प्रभावित हो.

Leave a Reply

Next Post

पति से झगड़े के बाद ग्रामीणों को बताने घर से निकली महिला को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव धमतरी 30 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ के धमतरी में रविवार देर रात हाथी ने पटक-पटक कर एक महिला की जान ले ली। इतनी बुरी तरह से हाथी ने महिला को मारा की उसके शव क्षत-विक्षत होकर आसपास बिखर गया। सिर्फ महिला का चेहरा ही सलामत […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल