एनडीए विधायकों ने कुकी उग्रवादियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की; छह की हत्या को लेकर पास किया प्रस्ताव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जिरीबाम 19 नवंबर 2024। मणिपुर के जिरीबाम में सात दिनों के भीतर तीन महिलाओं और तीन बच्चों का शव मिलने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के विधायकों की एक बैठक में कूकी उग्रवादियों के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का प्रस्ताव अपनाया गया। यह बैठक सोमवार की रात को हुई, जिसमें 25 विधायक शामिल हुए। बैठक में मामले को तुरंत केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने का निर्णय लिया गया। इस बैठक को लेकर एक बयान भी जारी किया गया है। 

कूकी उग्रवादियों के खिलाफ अभियान

बयान में बताया गया, “सात दिनों के भीतर तीन महिलाओं और तीन मासूम बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार कूकी उग्रवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया जाएगा।” बयान में कूकी उग्रवादियों को गैर संगठन घोषित करने की बात कही गई। यह भी बताया गया कि केंद्र 14 नवंबर के आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से अफ्स्पा लगाने की समीक्षा करेगा। अगर इन आदेशों को निर्धारित अवधि के भीतर लागू नहीं किया जाता है तो सभी एनडीए विधायक मणिपुर के लोगों के साथ परामर्श करके आगे की कार्रवाई तय करेंगे। मणिपुर में शांति सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। विधायकों में मणिपुर के मंत्रियों और विधायकों के आवासों पर हुए हमले की भी निंदा की। उच्चाधिकार प्राप्त समिति के निष्कर्षों के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बैठक में अनुपस्थित विधायकों को मिला नोटिस 

बता दें कि इस बैठक में सात विधायक चिकित्सा संबंधी और अनऔपचारिक जानकारी का हवाला देते हुए अनुपस्थित रहे। 11 विधायकों के खिलाफ बिना कारण बताए बैठक में अनुपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया गया है। पिछले साल मई से इंफाल घाटी के मैतेई और आसपास की पहाड़ियों पर स्थित कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

अजेय भारतीय महिला हॉकी टीम की आज अग्निपरीक्षा, एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में जापान से मुकाबला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव राजगीर 19 नवंबर 2024। बिहार के राजगीर में चल रही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम आज एक महत्वपूर्ण मुकाबले में उतरेगी। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना जापान से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़