भारत दुनिया की उभरती लोकतांत्रिक महाशक्ति, दिल्ली में बोले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एबॉट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 फरवरी 2024। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने भारत की प्रशंसा की है। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए एबॉट ने कहा, भारत दुनिया की उभरती हुई लोकतांत्रिक महाशक्ति है और वह तेजी से पूर्ण आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है। यह जानने के लिए आप केवल यह देख सकते हैं कि भारत के सभी प्रमुख शहरों में बुनियादी ढांचे का निर्माण किस तरह से किया जा रहा है। उन्होंने कहा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध बहुत मजबूत है। भारत के साथ व्यापार करने की सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी पक्ष बिना कारण व्यापार को अचानक बंद नहीं करेगा।

दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे…
ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं पर एबॉट ने कहा कि वह इस तथ्य से अवगत हैं। यह एक छोटे से अल्पसंख्यक वर्ग की ओर से किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते खराब नहीं होंगे। दोनों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने यह भी कहा कि भारत वर्तमान में एक दशक पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यापार-अनुकूल स्थान है। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते 18वीं सदी से है। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक अच्छे सैन्य रणनीतिकार और साझेदार भी हैं।

मोदी सबसे अच्छे भारतीय दोस्त, चुनाव के लिए शुभकामनाएं…
टोनी एबॉट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे अच्छा भारतीय दोस्त बताया है। भारत को एक मजबूत लोकतंत्र बताते हुए एबॉट ने कहा, ऑस्ट्रेलिया को आने वाले वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करते रहने में बहुत खुशी होगी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के सबसे अच्छे भारतीय मित्र हैं, और मैं आने वाले चुनावों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा, स्वाभाविक है कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और समय-समय पर इस देश में सरकार बदलती रहती है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में डील पक्की, 4 पर AAP, 3 सीट पर लड़ेगी कांंग्रेस; इन राज्यों में भी हुआ गठबंधन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 फरवरी 2024। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। इनमें से आम […]

You May Like

ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए....|....टेक्सास में ईरान के समर्थन में प्रदर्शन पर गोलीबारी, भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत; हमलावर ढेर....|....'निरंकार निर्दोष है', बहन लक्ष्मी ने बड़े भाई पर ही किए सवाल; बहराइच में चार हत्या के मामले में नया मोड़....|....'तुरंत छोड़ें ये सारे देश', अमेरिका ने अपने नागरिकों को दिया आदेश; जारी की चेतावनी