देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देवरिया, 11 अक्टूबर 2026। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक महिला गुड़िया कोतवाली क्षेत्र के मलकौली निवासी राहुल गुप्ता की पत्नी थीं। घटना रविवार देर रात करीब एक से दो बजे के बीच हुई। मां और नवजात की मौत की सूचना पर परिजनों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध जताया। मामले की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) और अस्पताल प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी बुलाया गया। 

Leave a Reply

Next Post

नगर निगम में अधिकारों की लड़ाई

शेयर करेनगर आयुक्त बोले- नहीं पलटे जा सकते फैसले, मेयर बोलीं- मैं अध्यक्ष हूं इंडिया रिपोर्टर लाइव  कानपुर, 11 अक्टूबर 2026। कानपुर नगर निगम के गलियारे में मंगल भवन की समितियां भंग करने पर उपजा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त के तीन फैसले […]

You May Like

शादी का झांसा देकर 5 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....स्कूल में प्रिंसिपल ने चोर गिरोह बनाया....|....बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम....|....डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन....|....नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बाढ़ के साथ बहते दिखे घर और पुल....|....महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी....|....घर में घुस कर हत्या कर दी जा रही, पुलिस और सरकार मूकदर्शक - कांग्रेस....|....पहले बिजली बेचता था छत्तीसगढ़, भाजपा राज में खरीदना पड़ रहा - कांग्रेस....|....राम वन गमन पथ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस....|....गंभीर मरीजों और उनके परिवारों का सहारा बना ‘सुकून निलया’