प्याज एक हफ्ते में 11% महंगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026। दक्षिण भारत से खरीफ फसल की आवक में देरी के बीच प्याज की सबसे बड़ी मंडी लासलगांव (महाराष्ट्र) में प्याज की थोक कीमतें उछलकर 35 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गईं। व्यापारियों का कहना है कि देर से बुआई के कारण दक्षिण भारत से खरीफ प्याज की फसल की आवक में देरी होने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। राहत की बात यह है कि जल्द ही कीमतें जल्द  नीचे आ सकती हैं।

प्याज की औसत कीमतों पर नजर
उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक, 21 अगस्त को प्याज का औसत खुदरा मूल्य 40.72 रुपये प्रति किलो है। 17 अगस्त को यह 37.20 रुपये प्रति किलो था। एक महीने पहले 34.87 रुपये प्रति किलो था।

कीमतों पर लगाम कसने की तैयारी
जमाखोरों पर शिकंजा कसने के लिए बफर स्टॉक से बिक्री शुरू करने की योजना तैयार की गई है। सरकार द्वारा सितंबर के पहले सप्ताह से बफर स्टॉक का प्याज बेचना शुरू करने की उम्मीद है। विभाग रोजाना प्याज की मांग, आपूर्ति और कीमत पर नजर रख रहा है।  

-निधि खरे, सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग

  • इस महीने कोई बड़ा त्योहार और विवाह सीजन नहीं है। ऐसे में प्याज की मांग सीमित है, लेकिन फिर भी कीमत बढ़ रही है, इसका मतलब है कि कृत्रिम रूप में प्याज का संकट पैदा किया जा रहा है। यही वजह है कि अभी बफर स्टॉक नहीं निकला जा रहा है।  
  • जल्द ही सरकार कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की बिक्री शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इससे पहले भी बफर स्टॉक जनता के लिए खोला जा सकता है। देश में सालाना 3.10 करोड़ टन प्याज का उत्पादन होता है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात

शेयर करेस्वास्थ्य सेवाओं समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के […]

You May Like

गरजा बुलडोजर: बेगम बाग में 16 अवैध कमर्शियल बिल्डिंग जमींदोज....|....इंदौर से जुड़े अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग के तार....|....त्योहारों से पहले ट्रैफिक पुलिस का एक्शन....|....महिला झपटमार गैंग के बाद अब सोना खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार....|....सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात....|....प्याज एक हफ्ते में 11% महंगा....|....पाम तेल बढ़ाएगा महंगाई....|....भारतीय रेलवे में आएगी मालवहन क्रांति....|....ओडिशा में एनटीपीसी प्लांट में विस्फोट, पांच मजदूर घायल....|....स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: दिल्ली में 1770 से ज्यादा मामले