30 की उम्र में सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं इन ड्रिंक्स का जरूर करें सेवन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 04 दिसंबर 2022। आधुनिक समय में सेहतमंद रहना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। खासकर, महिलाओं के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है। काम की अधिकता की वजह से महिलाएं न अपनी डाइट और न लाइफस्टाइल पर पूरा ध्यान दे पाती है। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लापरवाही बरतने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए रोजाना संतुलित लेने और रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, स्वस्थ रहने के लिए रोजाना इन ड्रिंक्स का सेवन जरूर करें।

चुकंदर का जूस पिएं

गर्भावस्था और माहवारी के दौरान रक्त स्त्राव अधिक होने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। शरीर में रक्त की कमी से एनीमिया समेत कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए चुकंदर का जूस पीना फायदेमंद साबित होता है। चुकंदर में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। वहीं, इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है। पोटेशियम युक्त चीजों के सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, आप फल और हरी सब्जियों का जूस बनाकर भी पी सकती हैं। फल और हरी सब्जियों में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये आवश्यक पोषक सेहत सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है।

नारियल पानी पिएं

नारियल पानी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदा मिलता है। मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य बीमारियों में भी नारियल पानी के सेवन से राहत मिलता है। इसमें इसमें प्रोटीन, लॉरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

नारियल पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, मैग्नीशियम रिच फूड्स खाने से ब्लड ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं, अनिद्रा में भी आराम मिलता है और शरीर हायड्रेट रहता है। इसके लिए महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए रोजाना नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। खासकर, 30 की उम्र की महिलाएं जो काम की अधिकता की वजह से सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत के जी-20 की अध्यक्षता संभालने पर दुनिया के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने सभी को कहा धन्यवाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 दिसंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत द्वारा जी-20 समूह की अध्यक्षता संभालने पर मिली शुभकामनाओं के लिए रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों समेत विश्व के कई नेताओं को धन्यवाद कहा। साथ ही वैश्विक भलाई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल