नेपाल में हुआ बड़ा हादसा, रोहिणी नदी में गिरी बस, 9 लोगों की मौत, 23 घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नेपाल 05 जून 2022। नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवां-परासी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस रोहिणी नदी में गिर गई। इस घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों का इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जनकपुर से भैरहवां की तरफ आ रही बस रोहिणी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। सूचना पा कर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

अस्पताल में इलाज के दौरान नौ यात्रियों ने दम तोड़ दिया। 23 अन्य यात्री घायल हैं, जिनका इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। रूपनदेही यातायात पुलिस प्रमुख केशव केसी ने बताया कि बस में बैठे नौ यात्रियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, अन्य घायलों का भैरहवा के भीम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा में नए मंत्रियों ने ली शपथ, शनिवार को सभी ने सौंपा था इस्तीफा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 05 जून 2022। ओडिशा में आज नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो गया। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। जगन्नाथ सारका कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। इसके बाद पांच बार के विधायक और बीजद के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल