अंतरिक्ष मिशन से पहले क्वारंटीन हुए शुभांशु शुक्ला और उनके तीनों साथी, आठ जून को US से होगी लॉन्चिंग

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मई 2025। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथियों को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए जाने से पहले क्वारंटीन में भेजा गया हैं। इस बात की जानकारी अमेरिकी निजी अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेसने ने रविवार को दी।  बता दें कि यह मिशन एक्सिओम स्पेस, नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और इसरो के सहयोग से किया जा रहा है। मिशन की लॉन्चिंग 8 जून को भारतीय समयानुसार शाम 6:41 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से होगी। अंतरिक्ष यात्री स्पेस एक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट के जरिए ड्रैगन अंतरिक्षयान में रवाना होंगे।

14 दिन अंतरिक्ष में रहेंगे यात्री
देखा जाए तो ये पहली बार है कि कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर जाएगा। मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री वहां 14 दिन रहेंगे और वैज्ञानिक प्रयोग, तकनीक का प्रदर्शन और वैश्विक जागरूकता अभियान जैसे काम करेंगे। हालांकि इन अंतरिक्ष यात्रियों के रवाना होने से पहले एक्सिओम स्पेस ने एक सेरेमोनियल सेंड-ऑफ (विदाई समारोह) आयोजित किया, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं गई। इस अवसर पर एक्सिओम-4 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह एक परंपरा है, जिससे मिशन पर जाने से पहले कर्मचारियों की मेहनत को सम्मान दिया जाता है।

पायलट की भूमिका में होंगे शुक्ला
गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला, जो इसरो के गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों में से एक हैं, इस मिशन में पायलट की भूमिका में होंगे। एक्सिओम स्पेस की मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक और पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन इस मिशन की कमांडर होंगी। मिशन में पोलैंड के स्लावोस उज्नान्स्की-विश्नेव्स्की और हंगरी के टिबोर कपु भी शामिल हैं। वहीं इसरो ने इस मिशन में शुक्ला की भागीदारी के लिए 550 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मिशन से मिले अनुभव का उपयोग भविष्य के गगनयान मिशन में किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

'प्रगति के लिए आधुनिकता जरूरी, लेकिन न हो भारतीय समाज का पश्चिमीकरण'; नितिन गडकरी ने कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 मई 2025। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय समाज में बढ़ रहे पश्चिमीकरण का विरोध किया है। उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश की प्रगति के लिए आधुनिकीकरण जरूरी है, लेकिन भारतीय समाज का पश्चिमीकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक