रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिव्य संस्कृति भवन का किया लोकार्पण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 13 नवंबर 2026। लखनऊ में शुक्रवार को रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन पहुंचे। यहां उन्होंने नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। ब्रह्माकुमारीज की लखनऊ सब-जोन इंचार्ज बीके राधा दीदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान राजनाथ सिंह के सम्मान में विशेष गीत प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया।

ब्रह्माकुमारीज के जनरल सेक्रेटरी धर्म योगी जी ने अपने संबोधन में राजनाथ सिंह को मुख्य अतिथि के बजाय कार्यक्रम का मुख्य होस्ट बताया। उन्होंने उन्हें अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि सभी बाबा के बच्चे हैं। उन्होंने राजनाथ सिंह के भाजपा अध्यक्ष रहते हुए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा का भी उल्लेख किया। साथ ही देश की सुरक्षा और किसानों के हित में उनके योगदान की सराहना की।  

बीके राधा दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज की स्थापना के 90 साल और लखनऊ में आध्यात्मिक सेवाओं के 72 साल पूरे होने पर नवदशकोत्सव मनाया जा रहा है। नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन में लोगों को निशुल्क राजयोग ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। भविष्य में दो हजार लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाने की भी योजना है।

Leave a Reply

Next Post

गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी

शेयर करेछठ पर हजारों महिलाएं करेंगी स्नान इंडिया रिपोर्टर लाइव  चंदौली, 13 नवंबर 2026। एक तरफ छठ महापर्व की तैयारियां चल रही हैं तो दूसरी तरफ गंगा में गिर रहे नालों का गंदा पानी पर्व की पवित्रता और नदी की स्वच्छता पर सवाल खड़े कर रहा है। पड़ाव के बहादुरपुर […]

You May Like

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?....|....पेशाब में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, न करें नजरअंदाज....|....17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार....|....माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत....|....पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू....|.... हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा....|....आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज....|....पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव....|....गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी