पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 13 नवंबर 2026। कोरबा जिले के  सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के आछीमार गांव में चाकूबाजी की घटना हुई है। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में दो लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आछीमार निवासी जोगीराम मिरी का गांव के कुंदन भट्ट से पुराना विवाद था। जोगीराम ने कुंदन को मोबाइल पर कॉल कर अपने घर के पास बुलाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी जोगीराम मिरी शराब के नशे में धुत था। कुंदन के पहुंचते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने कुंदन को जान से मारने की धमकी भी दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से कुंदन के पेट पर वार किया। इस हमले में कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसी दौरान बीच-बचाव करने आए आशीष भट्ट पर भी हमला हुआ। आरोपी ने आशीष पर चाकू से वार किया। इससे आशीष के हाथ की उंगली में चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन रामपुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रार्थी की रिपोर्ट पर जोगीराम मिरी के खिलाफ धारा 109, 296, 351 सहित बीएनएस की अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हुआ। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन नशेड़ी है और उसने पुरानी रंजिश के कारण यह वारदात की। 

Leave a Reply

Next Post

माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत

शेयर करेकलेक्टर-SP पहुंचे अंदरूनी गांव, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर, 13 नवंबर 2026। माओवाद के साए से निकलकर बीजापुर जिले के अंदरूनी गांवों में प्रशासन की सक्रियता बढ़ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम केरपे एवं करकेली में जनचौपाल लगाई […]

You May Like

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?....|....पेशाब में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, न करें नजरअंदाज....|....17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार....|....माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत....|....पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू....|.... हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा....|....आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज....|....पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव....|....गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी