सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बदलेगा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम, जल्द ही कैबिनेट में कराया जाएगा पास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 13 जून 2023। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम बदला जाएगा। अब इस विभाग को लोग विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम से जानेंगे। इसे जल्द ही कैबिनेट में पास कराया जाएगा। मेरी इच्छा है, बहुत जल्द कैबिनेट में लाकर इसे पास कराएंगे।

“राज्य में लगातार नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा”
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार सोमवार को पटना के अधिवेशन भवन में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है। जिस भी विभाग में जो पद खाली है, उसमें बहाली की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा नियुक्तियां होनी ही चाहिए। पहले कितना कम इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान थे। हम लोगों ने यह तय किया कि हर एक जिले में ये होंगे। उन्होंने कहा कि पहले बिहार के छात्रों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब छात्र  बिहार में ही पढ़ाई कर रहे हैं।

“बिहार में महिलाओं के लिए सरकार कर रही काम”
नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि बिहार में खासकर महिलाओं के लिए सरकार लगातार काम कर रही हैं। हर विभाग में 50% महिलाओं के लिए आरक्षित सीट कर दी गई है। हमने विभाग को कह दिया है कि जो भी विभाग में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट है। उस पर सिर्फ महिलाओं की ही नियुक्ति हो। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का बिना नाम लिए बिना जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह लोग अपने पार्टी का नाम लेते हैं ना ही अपने बड़े नेताओं का नाम लेते हैं, केवल अपना गुणगान करते हैं। जबकि केंद्र सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

बढ़ सकती हैं बृजभूषण की मुश्किलें!, दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों केस में 5 देशों से मांगी मदद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जून 2023। भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न केस में दिल्ली पुलिस तेजी से जांच में जुटी हुई है। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच के […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम